A
Hindi News विदेश एशिया भूकंप के झटकों से फिर हिली भारत के पड़ोसी देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से फिर हिली भारत के पड़ोसी देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 रही।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

काबुल: अफगानिस्तान एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, बुधवार, 29 अक्टूबर को अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया, जिससे आफ्टरशॉक की आशंका बनी हुई है। 

उथले भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में आम तौर पर अधिक खतरनाक होते हैं। इसका कारण यह है कि भूकंपीय तरंगों को सतह तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ती है, जिसके परिणामस्वरूप सतह पर अधिक शक्तिशाली कंपन होता है। यह कंपन इमारतों और बुनियादी ढांचे को अधिक नुकसान पहुंचाता है और हताहतों की संख्या बढ़ा सकता है। 

इससे पहले, 24 अक्टूबर को भी अफगानिस्तान में 3.7 तीव्रता भूकंप आया था, जिसका केंद्र 80 किलोमीटर की गहराई पर था।

पिछले कुछ महीनों में कई बार कांपी धरती 

बता दें कि अफगानिस्तान में पिछले कुछ महीनों में कई बार धरती कांपी है। 21 अक्टूबर तड़के भी 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इससे पहले, 17 अक्टूबर को उत्तरी अफगानिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले, 01 सितंबर को अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप का केंद्र जालालाबाद से 27 किलोमीटर दूर, 10 किलोमीटर गहराई पर था।

दरअसल, अफगानिस्तान हिंदू कुश क्षेत्र में है, जो टेक्टॉनिक्स प्लेट का एक्टिव जोन है। यहां इंडियन प्लेट का यूरोएशियन प्लेट से टकराव होता है। पिछले 10 सालों में 300 किलोमीटर के दायरे में 10 भूकंपों की तीव्रता 6.0 से ऊपर रही है। 2015 में 7.5 तीव्रता वाला घातक भूकंप आया था। 2023 में 6.3 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 1,500 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें-

"43000 करोड़ की टनल सिर्फ शादी कराने के लिए बना रहे", DK शिवकुमार पर तेजस्वी सूर्या का तीखा हमला

"बीच चौराहे पर गोली मारूंगा", 'लव जिहाद' मामले में बीजेपी नेता की हुई हत्या, कुछ देर बार आरोपी के पिता ने लगाई फांसी; जानिए पूरा मामला

Latest World News