A
Hindi News विदेश एशिया इंडोनेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, जानें अब कैसे हैं हालात?

इंडोनेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, जानें अब कैसे हैं हालात?

एशिया के तीन देशों इंडोनेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। तीनों देशों में कुल एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चलिए जानते हैं कि इन देशों अब हालात कैसे हैं।

Indonesia Flood- India TV Hindi Image Source : AP Indonesia Flood

Indonesia, Sri Lanka And Thailand Flood: इंडोनेशिया में आई विनाशकारी बाढ़ अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गई है। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 300 के पास पहुंच गया है। 250 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। पांच से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी हालात ऐसे बने हुए हैं कि कई इलाकों में प्रभावित लोगों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी यह बात कह चुके हैं कि सड़कों के टूट जाने और भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद होने की वजह से बचाव दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इन तीन देशों में मची तबाही

बाढ़ और भूस्खलन ने सिर्फ इंडोनेशिया में नहीं बल्कि श्रीलंका और थाईलैंड में भी तबाही मचाई है। इन तीनों देशों में कुल मिलाकर 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों घायल हुए हैं। तीनों देशों की सरकारें आपदा से निपटने का भरसक प्रयास कर रही हैं लेकिन हालात सामान्य नहीं हैं। अधिकारियों ने आपदा से हुए विनाश के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 604 लोग, श्रीलंका में 366 और थाईलैंड में 176 लोग मारे गए हैं। 

इंडोनेशिया में कैसे हैं हालात?

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन के बाद बने भयावह हालात को देखते हुए राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने सुमात्रा द्वीप पर प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। इस दौराव राष्ट्रपति सुबियांतो ने कहा कि प्रकृति ने जो तबाही मचाई है उससे देश के बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में फिर से पुनर्निर्माण किया जाएगा। फिलहाल, देश में हालात ऐसे हैं कि अब भी कई इलाकों तक पहुंच संभव नहीं हो पाई है। सड़कें टूट गई हैं और संचार लाइनें ठप हैं। प्रभावित इलाकों तक विमानों के जरिए रसद पहुंचाई जा रही है। उत्तरी सुमात्रा, पश्चिमी सुमात्रा और आचे प्रांतों में 2,90,700 लोग विस्थापित हुए हैं। 

Image Source : apIndonesia Flood

श्रीलंका में कैसे हैं हालात?

इंडोनेशिया के बाद बात श्रीलंका की करें तो यहां के अधिकारियों जो बताया है उसके मुताबिक बचाव टीमें अब लगातार काम कर रही हैं। बचाव टीमों ने अब भी लापता हुए 367 लोगों की तलाश कर रही हैं। श्रीलंका में बीते सप्ताह हुई भारी बारिश के कारण घरों, खेतों और सड़कों पर पानी भर गया था। हालात इतने खराब हो गए थे कि लगभग 2,18,000 लोग अस्थायी आश्रयों में रह रहे हैं। 

थाईलैंड में कैसे हैं हालात?

इंडोनेशिया और श्रीलंका के बाद अब आपको थाईलैंड की स्थिति से अवगत कराते हैं। थाईलैंड में बाढ़ की वजह से 15 लाख से अधिक घर प्रभावित हुए हैं और 39 लाख से अधिक लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां अब भी कई इलाकों में पानी और बिजली की समस्या बनी हुई है। राहत टीमें बचाव के काम में लगी है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

इजरायल 30 दिसंबर को करने जा रहा है बड़ा काम, सेना की बढ़ेगी ताकत; कांप उठेंगे दुश्मन

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका की शांति योजना पर जेलेंस्की ने दिया बयान, कही बड़ी बात

Latest World News