A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए अमेरिकी सेना ने तैनात किए सैनिक

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए अमेरिकी सेना ने तैनात किए सैनिक

लॉस एंजिलिस: गर्मी के कारण सूखे हुए कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए अमेरिकी सेना सैंकड़ों सैनिकों को वहां भेज रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी देने के साथ-साथ चेतावनी

बेहद तेज गर्मी पिछले चार साल के सूखे के कारण उपजी स्थिति को बिगाड़ रही है और कैलिफोर्निया की हालत कहीं ज्यादा खराब कर रही है। राज्य की दमकल एजेंसी कैल फायर ने प्रभावित इलाकों के उपर शौकिया तौर पर उड़ाए जाने वाले ड्रोनों को एक बड़ी समस्या बताया है। एजेंसी ने बयान में कहा, हॉबी ड्रोन और दमकल विमान के टकरा जाने पर भारी नुकसान हो सकता है, पायलट घायल हो सकता है और यह टक्कर आसमान में हो सकती है। अगर आप इन्हें उड़ाते रहेंगे तो हम काम नहीं कर पाएंगे। पेंटागन ने पहले ही आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल एयर टैंकर तैनात किए हैं। कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के 440 अन्य सैनिकों को भी तैनात किया गया है। आज दक्षिणी कैलिफोर्निया में तापमान में गिरावट की शुरूआत होने की संभावना है लेकिन तेज हवाओं से आग की लपटें फैलने का खतरा बना रहेगा।

Latest World News