1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति ने पेश की नयी वैगन आर, कीमत 4.19 लाख रुपये से शुरू

मारुति ने पेश की नयी वैगन आर, कीमत 4.19 लाख रुपये से शुरू

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2019 03:49 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 03:49 pm IST

एक लीटर वाले मैनुअल संस्करण की कीमत 4.19 लाख रुपये से शुरू होकर 4.69 लाख रुपये तक है। इसी श्रेणी के स्वचालित गियर शिफ्ट विकल्प की कीमत 5.16 लाख रुपये है

Maruti launches new WagonR - India TV Hindi
Maruti launches new WagonR 

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को अपनी हैचबैक कार वैगन आर का नया संस्करण पेश किया। इसकी शोरूम में कीमत 4.19 लाख रुपये से 5.69 लाख रुपये के बीच है। इस नयी कार में कंपनी ने 1.2 लीटर पेट्रोल का इंजन दिया है। साथ ही ग्राहकों के पास एक लीटर इंजन का विकल्प भी मौजूद रहेगा। इसमें स्वचालित गियर का विकल्प भी है। 

एक लीटर वाले मैनुअल संस्करण की कीमत 4.19 लाख रुपये से शुरू होकर 4.69 लाख रुपये तक है। इसी श्रेणी के स्वचालित गियर शिफ्ट विकल्प की कीमत 5.16 लाख रुपये है। कंपनी ने 1.2 लीटर श्रेणी की कीमत 4.89 लाख रुपये से 5.69 लाख रुपये तक रखी है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि नयी वैगन आर को जल्द ही ना सिर्फ परिवार बल्कि युवा खरीदार भी पसंद करेंगे।’’ 

कंपनी ने इसे अपनी पांचवी पीढ़ी के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर विकसित किया है। यह पुरानी वैगन आर की तुलना में अधिक चौड़ी और लंबी है। इससे कार के भीतर पैरों को रखने की जगह (लेग स्पेस) में बढ़ोत्तरी हुई है। कंपनी को नए मॉडल के लिए 12,000 बुकिंग पहले ही मिल चुकी है। 

Maruti launches new WagonR
Maruti launches new WagonR 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा