1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर मार्केट में गिरावट के साथ शुरू हुआ कारोबार, लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

शेयर मार्केट में गिरावट के साथ शुरू हुआ कारोबार, लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 12, 2024 09:25 am IST,  Updated : Dec 12, 2024 09:36 am IST

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही प्रमुख इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ खुले थे और मामूली बढ़त लेकर ही बंद भी हुए थे।

गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार- India TV Hindi
गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 12th December, 2024: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। आज बीएसई सेंसेक्स 49.38 अंकों की गिरावट के साथ 81,476.76 अंकों पर खुला। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 37.35 अंकों की गिरावट के साथ 24,604.45 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बुधवार को सेंसेक्स 58.34 अंकों की तेजी के साथ 81,568.39 अंकों पर खुला था और निफ्टी 50 भी 10.45 अंकों की बढ़त लेकर 24,620.50 अंकों के लेवल पर खुला था। इसी तरह, कल बाजार मामूली बढ़त लेकर ही बंद भी हुआ था। 

लाल निशान में खुले आधी से ज्यादा कंपनियों के शेयर

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी की 50 में से 17 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। जबकि निफ्टी की 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले।

हरे निशान में खुलने वाली कंपनियों के शेयर

आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जेएसडब्लू स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा, इंडसइंड बैंक के शेयर 0.34 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.27 प्रतिशत, इंफोसिस 0.27 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.26 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.23 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.20 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.17 प्रतिशत, टीसीएस 0.10 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.10 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.08 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.07 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.03 प्रतिशत और टाटा मोटर्स के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

नुकसान के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.42 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.40 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.27 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.26 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.25 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.24 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.20 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.20 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.15 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.08 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.06 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.04 प्रतिशत, सनफार्मा 0.04 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा