1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Yamaha पेश करेगा इलेक्ट्रिक कार, आज की ये बड़ी घोषणा

Yamaha पेश करेगा इलेक्ट्रिक कार, आज की ये बड़ी घोषणा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 23, 2022 03:17 pm IST,  Updated : Mar 23, 2022 03:17 pm IST

एमबीएसआई देश में साझा मोबिलिटी क्षेत्र में सक्रिय प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को सेवाएं प्रदान करती है।

Electric Car- India TV Hindi
Electric Car Image Source : FILE

मुंबई। यामाहा मोटर के साझा मोबिलिटी मंच मोटो बिजनेस सर्विस इंडिया (एमबीएसआई) ने वाहन सेवा फर्म मालबोर्क टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी कर चार-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खंड में कदम रखा है। कंपनी ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में इस साझेदारी की घोषणा करते हुए कहा कि वह मालबोर्क के साथ इलेक्ट्रिक वाहन खंड में परिचालन शुरू करने के लिए काफी उत्साहित है।

एमबीएसआई देश में साझा मोबिलिटी क्षेत्र में सक्रिय प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को सेवाएं प्रदान करती है। वहीं बेंगलुरु स्थित मालबोर्क टेक्नोलॉजीज बेंगलुरु में ऐप-आधारित टैक्सी एग्रीगेटर सेवा देती है। एमबीएसआई के प्रबंध निदेशक शोजी शिरायशी ने कहा, "भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। ग्राहक अब ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से परंपरागत वाहनों से दूर हो रहे हैं। इस अहम संभावनाशील बाजार में तेजी आने के कई संकेत हैं।"

एमबीएसआई का पिछले कुछ महीनों में यह दूसरा गठजोड़ है। पिछले महीने उसने किराये पर बाइक देने वाली कंपनी रॉयल ब्रदर्स के साथ भी साझेदारी की घोषणा की थी। मालबोर्क टेक्नोलॉजीज के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार ने कहा, "हम सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ा रहे हैं और हमारा देश के कई अन्य शहरों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने का इरादा है।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा