Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Multi Cap Funds: 5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम्स, आपके पास हैं क्या

Multi Cap Funds: 5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम्स, आपके पास हैं क्या

Written By: Sunil Chaurasia Published : Dec 13, 2024 11:58 am IST, Updated : Dec 13, 2024 11:58 am IST

निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 5 साल में 26.52 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 5 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 3,24,187 रुपये हो जाता।

निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड ने पिछले 5 साल में 26.52% का रिटर्न दिया है- India TV Paisa
Photo:FREEPIK निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड ने पिछले 5 साल में 26.52% का रिटर्न दिया है

Top Multi Cap Funds: म्यूचुअल फंड्स के जरिए आपको अपने पैसों को अलग-अलग सेक्टर, कंपनी, ऐसेट क्लास में निवेश करने का ऑप्शन मिलता है। म्यूचुअल फंड्स की कई कैटेगरी हैं और मल्टी कैप फंड्स इन्हीं में से एक कैटेगरी है। मल्टी कैप फंड्स में निवेश किया जाने वाला पैसा लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप तीनों तरह की कंपनियों में जाता है। यहां हम उन मल्टी कैप फंड्स के बारे में जानेंगे, जिन्होंने पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है।

Baroda BNP Paribas Multi Cap Fund

AMFI के आंकड़ों के मुताबिक बड़ौदा बीएनपी परिबास मल्टी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 5 साल में 25.42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 5 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 3,10,337 रुपये हो जाता।

Invesco India Multi Cap Fund

इंवेस्को इंडिया मल्टी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 5 साल में 25.55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 5 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 3,11,949 रुपये हो जाता।

Nippon India Multi Cap Fund

निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 5 साल में 26.52 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 5 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 3,24,187 रुपये हो जाता।

Mahindra Manulife Multi Cap Fund

महिंद्रा मैनुलाइफ मल्टी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 5 साल में 27.40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 5 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 3,35,619 रुपये हो जाता।

Quant Active Fund

क्वांट एक्टिव फंड एक मल्टी कैप फंड है। इसके डायरेक्ट प्लान ने पिछले 5 साल में 30.83 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 5 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 3,75,512 रुपये हो जाता।

सेबी के नियमों के मुताबिक मल्टी कैप फंड्स के तहत म्यूचुअल फंड कंपनियों को कम से कम 25 प्रतिशत पैसा लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप में लगाना होता है। बाकी का 25 प्रतिशत पैसा वे अपने हिसाब से कहीं भी लगा सकते हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement