1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Year Ender 2024: इन 7 फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को इस साल दिया 47% तक का बंपर रिटर्न

Year Ender 2024: इन 7 फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को इस साल दिया 47% तक का बंपर रिटर्न

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 13, 2024 09:28 am IST,  Updated : Dec 13, 2024 12:33 pm IST

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए साल 2024 एक बेहतरीन साल रहा है। कई म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को शानदार दिया है। वहीं कुछ ने निराश भी किया है।

Flexi Cap Mutual Fund- India TV Hindi
फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड Image Source : FILE

साल 2024 खत्म होने वाला और नया साल शुरू होने की तैयारी शुरू हो गई है। ऐस में इस साल बेस्ट प्रदर्शन करने वाले म्यूचुअल फंड स्कीम का लेखाजोखा शुरू हो गया है। आज हम आपको उन 7 म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बाते रहे हैं जो इस साल निवेशकों को 47% तक का तगड़ा रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं सभी फंडों के प्रदर्शन के बारे में। 

मोतीलाल ओसवाल फ्लेक्सी कैप फंड टॉप पर 

फ्लेक्सीकैप म्यूचुअल फंड स्कीम में शानदार प्रदर्शन करने वाले फंडों में मोतीलाल ओसवाल फ्लेक्सी कैप फंड टॉप रहा है। इस फंड ने 2024 में 47.40% का बंपर रिटर्न दिया। इसी अवधि के दौरान इन्वेस्को इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड और जेएम फ्लेक्सीकैप फंड ने क्रमशः 37.85% और 36.79% का रिटर्न दिया है। बैंक ऑफ इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड ने इस कैलेंडर वर्ष में 35.43% रिटर्न दिया। इसी अवधि के दौरान हेलिओस फ्लेक्सी कैप फंड और 360 वन फ्लेक्सी कैप फंड ने क्रमशः 32.26% और 31.61% रिटर्न दिया। एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने इसी अवधि में 27.01% रिटर्न दिया। 

इन फ्लेक्सी फंडों ने किया निराश 

मिराए एसेट फ्लेक्सी कैप फंड ने अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, इसने अपने बेंचमार्क, NIFTY 500 - TRI के 20.86% रिटर्न की तुलना में 20.81% का रिटर्न दिया। इसी तरह, निप्पॉन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड और महिंद्रा मैनुलाइफ फ्लेक्सी कैप फंड भी अपने बेंचमार्क, NIFTY 500 - TRI से बेहतर प्रदर्शन करने में विफल रहे। क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड ने 2024 में 18.20% का रिटर्न दिया, जो अपने बेंचमार्क से कम है, जिसने 20.86% रिटर्न दिया। एसबीआई फ्लेक्सी कैप फंड ने भी 18.15% का रिटर्न दिया और अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन करने में विफल रहा।

क्या होता है फ्लेक्सी कैप फंड?

फ्लैक्सी कैप भी म्यूचुअल फंड का एक प्रकार है। इस तरह के फंड में फंड मैनेजर अपने हिसाब से निवेशक का पैसा स्मॉल, मिड या लार्ज कैप में निवेश करते हैं। इसमें फंड मैनेजर इस बात के लिए बाध्य नहीं रहता है कि उसे किस फंड कैटेगरी में कितना निवेश करना है। इसलिए निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिलता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा