Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज एक बार फिर लाल निशान में खुला स्टॉक मार्केट, इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

आज एक बार फिर लाल निशान में खुला स्टॉक मार्केट, इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

Written By: Sunil Chaurasia Published : Dec 13, 2024 09:29 am IST, Updated : Dec 13, 2024 09:41 am IST

गुरुवार को भी शेयर बाजार लाल निशान में खुला था। कल सेंसेक्स 49.38 अंकों की गिरावट के साथ 81,476.76 अंकों पर खुला था और निफ्टी 50 इंडेक्स 37.35 अंकों की गिरावट के साथ 24,604.45 अंकों पर खुला था।

गुरुवार को भी शेयर बाजार ने लाल निशान में शुरुआत की थी- India TV Paisa
Photo:PTI गुरुवार को भी शेयर बाजार ने लाल निशान में शुरुआत की थी

Share Market Opening 13th December, 2024: भारतीय शेयर बाजार आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 77.51 अंकों की गिरावट के साथ 81,212.45 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 50.35 अंकों के नुकसान के साथ 24,498.35 अंकों पर खुला। बताते चलें कि गुरुवार को भी शेयर बाजार लाल निशान में खुला था। कल सेंसेक्स 49.38 अंकों की गिरावट के साथ 81,476.76 अंकों पर खुला था और निफ्टी 50 इंडेक्स 37.35 अंकों की गिरावट के साथ 24,604.45 अंकों पर खुला था और अंत में दोनों ही इंडेक्स बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

आधे से ज्यादा शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 30 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले और सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर घाटे के साथ लाल निशान में और 19 कंपनियों के शेयर फायदे के साथ हरे निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

बढ़त लेकर खुले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा, भारती एयरटेल के शेयर 0.48 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.47 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.18 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.18 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.14 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.12 प्रतिशत, सनफार्मा 0.07 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। एनटीपीसी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले।

इन शेयरों ने नुकसान में शुरू किया कारोबार 

वहीं दूसरी ओर, जेएसडब्लू स्टील के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। टाटा स्टील के शेयर 1.13 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.84 प्रतिशत, इंफोसिस 0.75 प्रतिशत, टाइटन 0.69 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.49 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.48 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.48 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.46 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.45 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.34 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.30 प्रतिशत, टीसीएस 0.24 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.23 प्रतिशत, आईटीसी 0.21 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.18 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.12 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.06 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.02 प्रतिशत के घाटे के साथ खुले।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement