1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कैबिनेट: दिल्ली मेट्रो फेज 4 के तीन कारिडोर को मंजूरी, बंगाल-ओडिशा के बीच बिछेगी तीसरी रेल लाइन

कैबिनेट: दिल्ली मेट्रो फेज 4 के तीन कारिडोर को मंजूरी, बंगाल-ओडिशा के बीच बिछेगी तीसरी रेल लाइन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2019 02:51 pm IST,  Updated : Mar 07, 2019 02:51 pm IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़े ऐलान किए। कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज 4 के छह में से तीन कारिडोर को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी ।

Delhi Metro- India TV Hindi
Delhi Metro

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को लेकर कई बड़े ऐलान किए। कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज 4 के छह में से तीन कारिडोर को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई । 

कैबिनेट ने मुकुंदपुर..मौजपुर, आरके आश्रम..जनकपुरी पश्चिम और एयरोसिटी..तुगलकाबाद कारिडोर को मंजूरी दी है। इन तीन कारिडोर की लम्बाई 61.679 किलोमीटर होगी और इसमें 17 भूमिगत स्टेशन तथा 29 जमीन से ऊपर स्टेशन होंगे । 

बंगाल और ओडिशा के बीच तीसरी रेलवे लाइन को मंजूरी 

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने पश्चिम बंगाल के नारायणगढ़ और ओडिशा के भद्रक के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण को बृस्पतिवार को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को इस आशय की जानकारी दी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।

जेटली ने बताया कि नयी 155 किलोमीटर लाइन का निर्माण होने पर इस मार्ग पर भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि तीसरी लाइन का निर्माण होने पर अतिरिक्त क्षमता सृजित करने के साथ वर्तमान एवं अतिरिक्त यातायात से निपटने में भी मदद मिलेगी । सरकारी अनुमानों के अनुसार, इस परियोजना पर 1866.31 करोड़ रूपये की लागत आयेगी और इसे 2023..24 तक पूरा किया जा सकेगा । इससे 37.2 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित होने का अनुमान है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा