1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना संकट: पेट्रोल पंप संगठन ने तेल मार्केटिंग कंपनियों से मांगा राहत पैकेज

कोरोना संकट: पेट्रोल पंप संगठन ने तेल मार्केटिंग कंपनियों से मांगा राहत पैकेज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 12, 2020 09:34 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 09:39 pm IST

पेट्रोल पंप संगठन के मुताबिक लॉकडाउन से उनके पास नकदी की कमी हो गई है।

CIPD demand financial package - India TV Hindi
CIPD demand financial package 

नई दिल्ली। देश में खुदरा ईंधन विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पेट्रोलियम डीलरों के समूह सीआईपीडी ने रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल से कारोबार में बने रहने के लिये राहत पैकेज की मांग की। सीआईपीडी यानि कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स के अध्यक्ष एम नारायण प्रसाद ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जो एहतियाती कदम केंद्र एवं राज्य सरकारों ने उठाये हैं, उससे पेट्रोल पंपों के पास नकदी की तंगी हो गयी है।

संगठन ने कहा कि पेट्रोल पंपों को चलाने के लिये लागत और खर्च बना हुआ है लेकिन रोजाना जो पैसा आता था, उसमें कमी आयी है। इससे कर्मचारियों का वेतन, बिजली दर आदि के लिये धन की 90 प्रतिशत की कमी पड़ रही है। प्रसाद ने तेल विपणन कंपनियों को लिखे पत्र में कहा, कि

दैनिक स्तर पर डीलर मार्जिन संग्रह में जो कमी आयी है, उसे पूरा करने की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा