नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार कहा कि उनकी सरकार वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और जनता के धन की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Related Stories
हीरा कारोबारी नीरव मोदी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक को कथित तौर पर चूना लगाए जाने की बात सामने आने के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वित्तीय संस्थानों के प्रबंधन व निगरानी निकायों से कहा है कि वे अपना काम पूरी कर्मठता से करें ताकि इस तरह के घपलों को रोका जा सके।
एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह सरकार वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और कड़ी कार्रवाई करती रहेगी। प्रणाली (सरकार) सार्वजनिक धन की लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नियम व नीतियां बनाने तथा उच्च आचार कायम रखने का काम मिला है, मैं उन लोगों से अपील करना चाहूंगा वे अपना काम पूरे समर्पण व कर्मठता से करें।