1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. घरेलू मार्गों पर सेवाओं में वृद्धि से हवाई किराए में कमी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

घरेलू मार्गों पर सेवाओं में वृद्धि से हवाई किराए में कमी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 31, 2021 09:10 pm IST,  Updated : Oct 31, 2021 09:10 pm IST

कई शहरों के बीच हवाई किराया द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित ट्रेन टिकटों से सस्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते है कि लोग चप्पल पहनकर हवाई जहाज से यात्रा करें। इसलिए सरकार छोटे शहरों में भी हवाईअड्डे बनाने पर काम कर रही है।

घरेलू मार्गों पर सेवाओं में वृद्धि से हवाई किराए में कमी: ज्योतिरादित्य सिंधिया- India TV Hindi
घरेलू मार्गों पर सेवाओं में वृद्धि से हवाई किराए में कमी: ज्योतिरादित्य सिंधिया Image Source : PTI

इंदौर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि घरेलू मार्गों पर हवाई सेवाओं के विस्तार से किराए में कमी आ रही है। सिंधिया ने इंदौर को सूरत (गुजरात), जोधपुर (राजस्थान) और प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से जोड़ने वाली विमानन कंपनी इंडिगो की छह नई उड़ानों की शुरुआत के मौके पर यहां आयोजित एक समारोह में यह बात कही। 

उन्होंने कहा,"घरेलू मार्गों पर हवाई किराये में कमी आ रही है। कई शहरों के बीच हवाई किराया द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित ट्रेन टिकटों से सस्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते है कि लोग चप्पल पहनकर हवाई जहाज से यात्रा करें। इसलिए सरकार छोटे शहरों में भी हवाईअड्डे बनाने पर काम कर रही है।" 

उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड और असम के साथ-साथ अन्य राज्यों के छोटे शहरों से उड़ान सेवाओं के विस्तार से, इन स्थानों से उड़ान भरने वालों की संख्या में प्रति माह दो लाख की वृद्धि हुई है। सिंधिया ने अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश में पिछले चार महीनों में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर कहा, "मेरे जुलाई में नागरिक उड्डयन मंत्री बनने से पहले राज्य में एक सप्ताह में 554 विमानों की आवाजाही होती थी, जो अब बढ़कर 833 हो गई है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा