1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Mallya extradition case: लंदन कोर्ट में होगा मुंबई के जेल की समीक्षा, विजय माल्‍या खुद रहेंगे मौजूद

Mallya extradition case: लंदन कोर्ट में होगा मुंबई के जेल की समीक्षा, विजय माल्‍या खुद रहेंगे मौजूद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 12, 2018 02:18 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 02:18 pm IST

भगोड़ा घोषित किए जा चुके संकटग्रस्‍त शराब कारोबारी विजय माल्या बुधवार को लंदन की एक अदालत में अपने प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई के लिए पेश होंगे।

vijay mallya- India TV Hindi
vijay mallya Image Source : VIJAY MALLYA

लंदन। भगोड़ा घोषित किए जा चुके संकटग्रस्‍त शराब कारोबारी विजय माल्या बुधवार को लंदन की एक अदालत में अपने प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई के लिए पेश होंगे। इस दौरान जज भारतीय अधिकारियों द्वारा मुंबई जेल में शराब व्यावसायी के लिए की गई तैयारी के वीडियो की समीक्षा करेंगे। 

किंगफिशर एयरलाइन के 62 वर्षीय प्रमुख पिछले साल अप्रैल में जारी प्रत्यर्पण वारंट के बाद से जमानत पर हैं। उनपर भारत में करीब 9000 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप हैं। इससे पहले जुलाई में वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट की अदालत की न्यायाधीश एमा अर्बुथनाट ने कहा था कि उनके संदेहों को दूर करने के लिए भारतीय अधिकारी आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 का सिलसिलेवार वीडियो जमा करने को कहा था। 

भारत सरकार की तरफ से क्राउन प्रॉसिक्यूसन सर्विस (सीपीएस) ने जिरह की थी और वीडियो अदालत के लिए रजामंदी जताई थी। वीडियो अदालत में जमा कर दिया गया है। माल्या का बचाव करने वाले दल ने जेल के निरीक्षण की मांग की थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्यर्पण प्रक्रिया को ब्रिटेन के मानवाधिकार संबंधी वादे को पूरा करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा