1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्‍यर्पण मामले पर आज से शुरू होगी सुनवाई, वेस्‍टमिंस्‍टर कोर्ट 5 दिन बाद सुनाएगा फैसला

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्‍यर्पण मामले पर आज से शुरू होगी सुनवाई, वेस्‍टमिंस्‍टर कोर्ट 5 दिन बाद सुनाएगा फैसला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 11, 2020 10:57 am IST,  Updated : May 11, 2020 10:57 am IST

आरोप है कि मोदी ने भारतीय बैंक के फर्जी सहमति-पत्र दिखा कर विदेशों में बैंकों से कर्ज लिए और उस धन की हेरा-फेरी की।

Nirav Modi’s extradition trial to begin in London’s Court today- India TV Hindi
Nirav Modi’s extradition trial to begin in London’s Court today Image Source : GOOGLE

लंदन। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भारत प्रत्‍यर्पण मामले पर आज से लंदन की वेस्‍टमिंस्‍टर मजिस्‍ट्रेट कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। नीरव मोदी पर धोखाधड़ी और धन शोधन जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले ब्रिटेन की अदालत ने मोदी की जमानत अर्जी निरस्‍त कर उसे 11 मई तक न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया था। प्रत्‍यर्पण मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये होगी।  

नीरव मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब डॉलर (चौदह हजार करोड़ रुपए से अधिक) के कर्ज की धोखा धड़ी और मनी-लांडरिंग के मामले में अभियुक्त है और उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। उसने अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में चुनौती दी है। 49 वर्षीय नीरव मोदी इस समय दक्षिण पश्चिम लंदन की एक जेल में है।

मोदी को भारत के हवाले किए जाने की अर्जी से संबंधित मामले में यह सुनवाई पांच दिन चलेगी। ब्रिटेन सरकार ने भारत की अर्जी पर कार्रवाई के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी थी। यह मामला भारत की दो जांच एजेंसियों केंद्रीय जांच ब्यूरो और सतर्कता निदेशालय ने दायर किया है। आरोप है कि मोदी ने भारतीय बैंक के फर्जी सहमति-पत्र दिखा कर विदेशों में बैंकों से कर्ज लिए और उस धन की हेरा-फेरी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा