1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2020: SIAM की मांग BS-6 वाहनों पर GST घटाकर किया जाए 18%, प्रोत्‍साहन आधारित हो कबाड़ नीति

Budget 2020: SIAM की मांग BS-6 वाहनों पर GST घटाकर किया जाए 18%, प्रोत्‍साहन आधारित हो कबाड़ नीति

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 27, 2020 06:46 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 10:06 am IST

क अप्रैल से कड़े उत्सर्जन मानक वाले बीएस-6 वाहनों की बिक्री होगी। उद्योग के अनुमान के अनुसार बीएस-6 वाहनों की कीमत कम-से-कम 10 प्रतिशत अधिक होगी।

SIAM seeks incentive based scrappage policy, GST rate cut on automobiles- India TV Hindi
SIAM seeks incentive based scrappage policy, GST rate cut on automobiles

नई दिल्‍ली। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने सोमवार को सरकार से बजट से पहले प्रोत्साहन आधारित कबाड़ नीति लाने और बीएस-6 मानक वाले वाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) घटाकर 18 प्रतिशत करने का आग्रह किया है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (सियाम) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राज्यों द्वारा खरीदी जाने वाली पेट्रोल-डीजल बसों के लिए बजट आबंटन बढ़ाने का भी सुझाव दिया है।

सियाम के अध्यक्ष राजन वढ़ेरा ने एक बयान में कहा कि हमने वित्त मंत्रालय से प्रोत्साहन आधारित कबाड़ नीति की घोषणा पर विचार करने का आग्रह किया है। साथ ही राज्य परिवहन निगमों द्वारा खरीदी जाने वाली पेट्रोल/डीजल बसों के लिए बजट आबंटन बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि बीएस-6 मानकों वाले वाहनों की लागत अधिक होने से मांग प्रभावित हो सकती है। वढ़ेरा ने कहा कि इसीलिए हम सरकार से बीएस-6 मानक वाले वाहनों पर जीएसटी एक अप्रैल से 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का आग्रह करते हैं। एक अप्रैल से कड़े उत्सर्जन मानक वाले बीएस-6 वाहनों की बिक्री होगी। उद्योग के अनुमान के अनुसार बीएस-6 वाहनों की कीमत कम-से-कम 10 प्रतिशत अधिक होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा