1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RCom के दो प्रवर्तकों ने 11.5 प्रतिशत हिस्‍सेदारी रखी गिरवी, जुटाई रकम

RCom के दो प्रवर्तकों ने 11.5 प्रतिशत हिस्‍सेदारी रखी गिरवी, जुटाई रकम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 17, 2019 05:38 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 05:38 pm IST

क्सिस ट्रस्टी सर्विसेस के पास गिरवी रखे गए आरकॉम शेयर पर बीएसई फाइलिंग में कहा गया है कि 31.82 करोड़ शेयरों को 16 अगस्त 2019 को गिरवी रखा गया है।

Two RCom promoters pledge additional 11.5pc stake- India TV Hindi
Two RCom promoters pledge additional 11.5pc stake Image Source : TWO RCOM PROMOTERS PLEDGE

नई दिल्‍ली। अनिल अंबानी के  नेतृत्‍व वाली रिलायंस कम्‍युनिकेशंस (आरकॉम) की दो प्रवर्तक इकाईयों ने 11.5 प्रतिशत और हिस्‍सेदारी को गिरवी रखा है। नियामकीय जानकारी के मुताबिक हिस्‍सेदारी को एक्सिस ट्रस्‍टी सर्विसेस के पास गिरवी रखा गया है।

रिलायंस कम्‍युनिकेशंस एंटरप्राइजेज और रिलायंस टेलीकॉम इंफ्राइन्‍वेस्‍ट ने 16 अगस्‍त को रिलायंस कम्‍युनिकेशंस में अपनी हिस्‍सेदारी में से लगभग 11.51 प्रतिशत हिस्‍सेदारी को गिरवी रखा है। इन दोनों इकाईयों ने 31.82 करोड़ शेयरों को एक्सिस ट्रस्‍टी सर्विसेस के पास सिक्‍युरिटी/डिबेंचर ट्रस्‍टी के रूप में गिरवी रखा है।

एक्सिस ट्रस्‍टी सर्विसेस के पास गिरवी रखे गए आरकॉम शेयर पर बीएसई फाइलिंग में कहा गया है कि 31.82 करोड़ शेयरों को 16 अगस्‍त 2019 को गिरवी रखा गया है।

अन्‍य फाइलिंग में बताया गया है कि रिलायंस कम्‍युनिकेशंस एंटरप्राइजेज ने 8.37 प्रतिशत हिस्‍सेदारी को एक्सिस ट्रस्‍टी सर्विसेस लिमिटेड के पास गिरवी रखा है, जबकि रिलायंस टेलीकॉम इंफ्राइन्‍वेस्‍ट ने भी अपनी 3.13 प्रतिशत हिस्‍सेदारी को गिरवी रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा