1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रॉयल एनफील्‍ड, पीटर इंग्‍लैंड और एलन सोली जैसे इन ब्रांड्स के बारे में ये सच आप नहीं जानते होंगे, भारत से है कनेक्शन

रॉयल एनफील्‍ड, पीटर इंग्‍लैंड और एलन सोली जैसे इन ब्रांड्स के बारे में ये सच आप नहीं जानते होंगे, भारत से है कनेक्शन

 Written By: Vikash Tiwary @ivikashtiwary
 Published : Nov 01, 2022 02:00 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 02:00 pm IST

Famous Indian Brands: कुछ ऐसे भी ब्रांड्स है जिसे भारतीय विदेशी समझते हैं और वो मार्केट में काफी पॉपुलर भी है। हालांकि इनके नाम से इन्हें भारतीय समझने में भूल जरूर हो सकती है। चलिए आज उनके बारे में जानते हैं।

पीटर इंग्‍लैंड के बारे में ये सच आप नहीं जानते होंगे- India TV Hindi
पीटर इंग्‍लैंड के बारे में ये सच आप नहीं जानते होंगे Image Source : INDIA TV

Famous Indian Brands: बढ़ते ग्‍लोबलाइजेशन के इस दौर में लोगों के बीच ब्रांडेड प्रोडक्‍ट्स खरीदने की रुचि काफी बढ़ गई है और अधिकांश लोग किसी न किसी बड़े ब्रांड से ही समान खरीद रहे हैं। उसमें कपड़े से लेकर इलेक्‍ट्रॉनिक गैजेट, होम एप्‍लाइंसेस और मोबाइल जैसे प्रोडक्ट शामिल है। कुछ ऐसे भी ब्रांड्स है जिसे भारतीय विदेशी समझते हैं और वो मार्केट में काफी पॉपुलर भी है। हालांकि इनके नाम से इन्हें भारतीय समझने में भूल जरूर हो सकती है। 

मोंटे कार्लो कंपड़े बनाने वाली कंपनी

मोंटे कार्लो पूर्ण रूप से स्वदेशी कंपनी है। पंजाब के लुधियाना स्थित नाहर ग्रुप ऑफ कंपनीज (ओसवाल वूलन मिल) के पास इसका मालिकाना हक है। ओसवाल वूलन मिल की स्‍थापना 1949 में विद्या सागर ओसवाल ने की थी। यह होजरी और ऊनी कपड़े बनाने की बहुत पुरानी कंपनी है। प्रीमियम वूलन गारमेंट्स के लिए इसने अपना एक ब्रांड तैयार किया है, जिसका नाम मोंटे कार्लो है। इसकी मैनुफैक्चरिंग यूनिट लुधियाना में है। मोंटे कार्लो फैशन वियर और टेक्सटाइल क्षेत्र की एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है, जिसे भारत के अलावा यूरोप और अमेरिकन देशों में खास पसंद किया जाता है।

एलन सोली लाइफस्टाइल मार्केट में है फेमस

एलन सोली ब्रांड भारतीय कंपनी मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल का है, जो कि आदित्य बिड़ला ग्रुप की एक सब्सिडियरी है। इस ब्रांड के तहत एसेसरीज, फैशन वियर और फुटवियर उपलब्‍ध कराए जाते हैं। इसके भारत के 29 राज्यों में कुल 293 आउटलेट्स हैं, जिनके द्वारा इनकी बिक्री की जाती है।

पीटर इंग्लैंड मेंस के फैशन का साथी

पीटर इंग्‍लैंड भी मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल का ही एक ब्रांड है। इसके नाम से शर्ट, ट्राउजर, वॉलेट, टाई, आदि पूरी फैशन रेंज आती है। यह केवल मेंस के लिए है। वूमेंस के लिए इस ब्रांड से कोई भी प्रोडक्‍ट नहीं आता है।

लार्सन एंड टू्ब्रो भारत की एक अंतरराष्‍ट्रीय कंपनी

लार्सन एंड टू्ब्रो भारत की एक अंतरराष्‍ट्रीय कंपनी है, जो इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, मैन्‍युफैक्‍चरिंग और फाइनेंशियल सर्विस क्षेत्र में काम करती है। इसे एलएंडटी नाम से भी जाना जाता है। इसका हेडक्‍वार्टर मुंबई में है। यह कम्पनी भारत के साथ-साथ विदेशों में मिडिल ईस्ट और एशिया में भी हैं। एएम नाइक इसके ग्रुप चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं।

रॉयल एनफील्‍ड अब हो चुका है इंडियन

रॉयल एनफील्‍ड एक विदेशी कंपनी का प्रोडक्‍ट था, जो कि अब पूरी तरह से भारतीय है। एनफील्‍ड साइकिल कंपनी ने 1955 में मद्रास साइकिल कंपनी के साथ गठजोड़ कर मद्रास में पहला प्‍लांट लगाया था। 1971 में एनफील्‍ड साइकिल कंपनी दिवालिया हो गई और भारतीय कंपनी ने इसका रॉयल एनफील्‍ड ब्रांड नाम खरीद लिया। बुलेट जिसका आज हर युवा दिवाना है। वह भारतीय कंपनी आयशर मोटर्स की एक सब्सिडियरी है। इसका मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्लांट चेन्‍नई में है।

Lakme ब्यूटी प्रोडक्ट्स की उस्ताद

Lakme एक भारतीय कॉस्‍मेटिक्‍स ब्रांड है, जिसका मालिकाना हक अब हिंदुस्‍तान यूनीलिवर के पास है। भारत में कॉस्‍मेटिक ब्रांड में लक्‍मे नंबर वन है। लक्‍मे की शुरुआत भारत में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा ऑयल मिल्‍स (टोम्‍को) ने 1952 में की थी। प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जेआरडी टाटा से भारत में ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स बनाने का आग्रह किया था, क्‍यों‍कि वह भारतीय महिलाओं द्वारा इंपोर्टेड ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स पर बढ़ते खर्च से खासे चिंतित थे, जिसकी वजह से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च हो रही थी। 1996 में टाटा ने लक्‍मे को 200 करोड़ रुपए में हिंदुस्‍तान यूनीलिवर को बेच दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा