1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सारदा ग्रुप पर SEBI की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए उठाया यह शानदार कदम

सारदा ग्रुप पर SEBI की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए उठाया यह शानदार कदम

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 12, 2023 07:24 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 07:24 pm IST

सारदा ग्रुप 239 निजी कंपनियों का एक गठजोड़ है। इसने कथित तौर पर पश्चिम बंगाल, असम और ओड़िशा में चिट-फंड परिचालन के जरिये 17 लाख जमाकर्ताओं से करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

सारदा ग्रुप- India TV Hindi
सारदा ग्रुप Image Source : FILE

सारदा ग्रुप पर SEBI ने बड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। सेबी ने निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए सारदा ग्रुप की संपत्तियों को नीलाम करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक,भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए 17 जुलाई को सारदा ग्रुप की 61 संपत्तियों की नीलामी करने का फैसला किया है। इन संपत्तियों की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य 26 करोड़ रुपये रखा गया है। सारदा ग्रुप ने निवेशकों से गैरकानूनी योजनाओं के जरिये पैसा जुटाया था। सेबी की ओर से सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार, जिन संपत्तियों की नीलामी की जानी है उनमें पश्चिम बंगाल में स्थित कुछ भूखंड भी शामिल हैं। 

सुबह 11 बजे से एक बजे तक होगी ई-नीलामी

नियामक ने कहा कि ई-नीलामी 17 जुलाई को सुबह 11 बजे से एक बजे तक होगी। इन संपत्तियों के लिए आरक्षित कीमत 26.22 करोड़ रुपये है। सेबी ने ई-नीलामी में मदद के लिए क्विकर रियल्टी की नियुक्ति की है। इसके अलावा सी1 इंडिया को ई-नीलामी प्रदाता के रूप में नियुक्त किया गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जून, 2022 में सारदा ग्रुप ऑफ कंपनीज की संपत्तियों की नीलामी की दिशा में सेबी को आगे बढ़ने का निर्देश दिया था। 

17 लाख निवेशकों का पैसा फंसा हुआ 

सारदा ग्रुप 239 निजी कंपनियों का एक गठजोड़ है। इसने कथित तौर पर पश्चिम बंगाल, असम और ओड़िशा में चिट-फंड परिचालन के जरिये 17 लाख जमाकर्ताओं से करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। अप्रैल, 2013 में इसका कारोबार ठप हो गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा