1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. SBI share price: एसबीआई कार्ड के आईपीओ से पहले भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में भारी गिरावट

SBI share price: एसबीआई कार्ड के आईपीओ से पहले भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में भारी गिरावट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 12, 2020 11:01 am IST,  Updated : Mar 12, 2020 11:01 am IST

शेयर बाजार में भारी बिकवाली की मार एसबीआई के शेयर पर देखी जा रही है। एसबीआई का शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है।

SBI share price, state bank of india, SBI Card IPO- India TV Hindi
SBI share price

नई दिल्ली। शेयर बाजार में भारी बिकवाली की मार एसबीआई के शेयर पर देखी जा रही है। एसबीआई का शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर शेयर घटकर 225.55 रुपए के स्तर तक लुढ़क गया है। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर एसबीआई का शेयर 225 के नीचे कारोबार कर रहा है। 

कर्ज संकट में फंसे यस बैंक को उबारने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ही आगे आया है लेकिन जबसे एसबीआई ने यस बैंक की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है तब से शेयर बाजार में एसबीआई का शेयर लगातार टूट रहा है। हालांकि, इस गिरावट की वजह अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में आयी बिकवाली को माना जा रहा है। 

शेयर बाजार में SBI Card IPO शेयरों की लिस्टिंग 16 मार्च 2020 को होगी। एसबीआई कार्ड का आइपीओ बीते दो मार्च को ऐसे वक्त में सब्सक्रिप्शन के लिए खुला जब दुनियाभर के फाइनेंशियल मार्केट पर कोरोना वायरस का असर देखने को मिला है। 13 मार्च से डिमैट ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा जिन निवेशकों ने भी यूपीआई के जरिए इस आइपीओ के लिए मैंडेट दिया हुआ है, उस मैंडेट की समयसीमा 21 मार्च 2020 को खत्म होगी। मतलब है कि आपके अकाउंट में ब्लॉक राशि का आप लिस्टिंग नहीं होने की स्थिति में इस्तेमाल कर पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा