1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. चुनावी नतीजों से बढ़ गई निवेशकों की संपत्ति, BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप अब तक के टॉप लेवल पर

चुनावी नतीजों से बढ़ गई निवेशकों की संपत्ति, BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप अब तक के टॉप लेवल पर

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Dec 04, 2023 09:01 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 09:21 pm IST

बाजार में उछाल के साथ निवेशकों की संपत्ति 5.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,383.93 अंक उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 68,865.12 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से बुधवार को पहली बार 4,000 अरब डॉलर क- India TV Hindi
बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से बुधवार को पहली बार 4,000 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा था। Image Source : REUTERS

विधासभा चुनाव नतीजों से निवेशकों की भी खूब कमाई हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों के चुनावों में शानदार जीत के बाद बाजार में आई तेजी से बाजार पूंजीकरण बढ़ा है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को अब तक के टॉप लेवल 343.48 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बाजार में उछाल के साथ निवेशकों की संपत्ति 5.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। भाषा की खबर के मुताबिक, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,383.93 अंक उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 68,865.12 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में आई यह सबसे बड़ी तेजी

कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 68,918.22 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स में 20 मई, 2022 के बाद एक दिन में आई यह सबसे बड़ी तेजी है। इसके साथ, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5.81 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 343.48 लाख करोड़ रुपये हो गया जो शुक्रवार को 337.67 करोड़ रुपये था। बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से बुधवार को पहली बार 4,000 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा था।

4000 अरब डॉलर से अधिक मार्केट कैप वाले देश

बीते बुधवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटल सुबह के कारोबार में 3,33,26,881.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जो बाद में उस दिन 83.31 की विनिमय दर के आधार पर चार हजार अरब अमेरिकी डॉलर में तब्दील हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग ऐसे बाजार हैं जिनका बाजार पंजीकरण 4000 अरब डॉलर से अधिक है। बाजार पूंजीकरण कंपनी के मौजूदा शेयर मूल्य और बकाया शेयरों की कुल संख्या के आधार पर कंपनी का टोटल वैल्युएशन है। इसकी गणना कंपनी के शेयर के मौजूदा बाजार मूल्य को कंपनी के कुल बकाया शेयरों से गुणा करके की जाती है। मार्केट कैप सबसे खास विशेषताओं में से एक है जो निवेशक को शेयर में रिटर्न और जोखिम निर्धारित करने में मदद करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।