1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Top up Home Loan क्या होता है? जानिए क्या-क्या हैं इसके बेनिफिट्स

Top up Home Loan क्या होता है? जानिए क्या-क्या हैं इसके बेनिफिट्स

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 26, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jul 26, 2024 06:21 am IST

टॉप-अप होम लोन की अवधि अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग होती है। उदाहरण के लिए भारतीय स्टेट बैंक 30 साल तक की अवधि के लिए टॉप-अप होम लोन देता है।

होम लोन- India TV Hindi
होम लोन Image Source : PIXABAY

Top up Home Loan : होम लोन ग्राहकों को कई बार घर खरीदने या बनाने में या इससे इतर दूसरे कामों के लिये पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में महंगा पर्सनल लोन लेने के बजाय ये ग्राहक टॉप अप होम लोन ले सकते हैं। इसमें ब्याज दर कम होती है और ग्राहक को अच्छी डील भी मिल जाती है। यह होम लोन उन ग्राहकों को ऑफर होता है, जिन्होंने पहले से होम लोन लिया हुआ है। आपको होम लोन के अलावा अतिरिक्त पैसों की जरूरत पड़ जाती है, तो टॉप-अप होम लोन एक अच्छा विकल्प है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे हैं।

ये हैं टॉप-अप होम लोन के फायदे

  • टॉप-अप होम लोन से ग्राहक अपने मौजूदा लोन अमाउंट के अलावा और कर्ज ले सकते हैं। 
  • टॉप अप लोन पर ग्राहक को अपने मौजूदा कर्जदाता से अच्छी डील मिल जाती है। इससे आपकी कर्ज लेने की कुल लागत घट जाती है।
  • टॉप अप होम लोन आपके कर्ज को मैनेज करने का एक अफोर्डेबल सोल्यूशन है।
  • अगर आप पुनर्भुगतान के लिए कम अवधि चुनते हैं, तो टॉप-अप होम लोन्स ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद हैं।
  • टॉप-अप होम लोन की अवधि अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग होती है। उदाहरण के लिए भारतीय स्टेट बैंक 30 साल तक की अवधि के लिए टॉप-अप होम लोन देता है।
  • टॉप अप होम लोन पर ब्याज दर आमतौर पर रेगुलर होम लोन की रेट्स से थोड़ी अधिक होती है। यह रेट ग्राहक की प्रोफाइल पर भी निर्भर करती हैं। 
  • होम लोन और टॉप-अप होम लोन की रेट्स के बीच अंतर आमतौर से 1 से 2 फीसदी के बीच होता है।
  • अगर ग्राहक बिना कोई EMI मिस किये 12 महीने तक होम लोन का पुनर्भुगतान कर देता है, तो वह होम लोन टॉप-अप लेने के योग्य हो जाता है।
  • बैंक द्वारा सेंक्शन होने वाली रकम रेगुलर होम लोन में पुनर्भुगतान की गई मंथली इन्स्टॉलमेंट पर भी निर्भर करेगी।  इससे आपको पर्सनल लोन के लिए अलग से आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
  • बहुत बार होम लोन के अलावा भी कुछ अतिरिक्त खर्चे आ जाते हैं। होम लोन टॉप अप इन खर्चों को पूरा कर सकता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा