1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. FD पर बंपर ब्याज पाने का मौका, ये 6 बैंक 3 साल की एफडी पर दे रहे सबसे अधिक रिटर्न

FD पर बंपर ब्याज पाने का मौका, ये 6 बैंक 3 साल की एफडी पर दे रहे सबसे अधिक रिटर्न

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 09, 2024 07:06 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 07:06 am IST

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आम नागरिकों को 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक भी 3 साल की जमाराशि पर आम लोगों को 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6% की दर से ब्याज दे रहा है।

FD- India TV Hindi
एफडी Image Source : FILE

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा दो साल से अधिक समय से रेपो रेट में कटौती नहीं की गई है। हालांकि, इस साल आरबीआई द्वारा  रेपो रेट में कटौती की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में मौजूदा समय  पैसे को फिक्स्ड डिपॉजिट में लॉक करने के लिए सबसे अच्छा है। ऐसा इसलिए कि रेपो रेट में कटौती पर बैंक ब्याज दरों में कमी करेंगे। यानी एफडी पर रिटर्न घट जाएगा। रेपो रेट में कटौती से पहले आप एफडी कर अपने निवेश पर ज्यादा ब्याज पा सकते हैं। हम आपको उन 6 बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो 3 साल की FD पर सबसे अधिक ब्याज दे रहे हैं। 

ये बैंक दे रहे शानदार रिटर्न 

पंजाब नेशनल बैंक आम निवेशकों को 3 साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत की उच्चतम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक आम लोगों को 3 साल की FD पर 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। आईसीआईसीआई बैंक भी 3 साल की FD पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 3 साल की जमाराशि पर 6.75 प्रतिशत प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आम नागरिकों को 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक भी 3 साल की जमाराशि पर आम लोगों को 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6% की दर से ब्याज दे रहा है। 

दो प्राइवेट बैंकों ने एफडी पर दरें बढ़ाईं

आईसीआईसीआई बैंक ने 2 जुलाई से सावधि जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। नई ब्याज दरें सामान्य नागरिकों के लिए 3 से 7.20 प्रतिशत के बीच तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.5 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत के बीच हैं। एक्सिस बैंक ने भी 1 जुलाई से सावधि जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत के बीच हैं, और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.5 से 7.75 प्रतिशत के बीच हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा