1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Adani के शेयर में निवेश करने वाले पढ़ लें समूह का ये लेटर, कल शेयर पर पड़ सकता है असर

Adani के शेयर में निवेश करने वाले पढ़ लें समूह का ये लेटर, कल शेयर पर पड़ सकता है असर

 Published : Mar 28, 2023 10:03 pm IST,  Updated : Mar 29, 2023 06:18 am IST

Adani Group News: समूह ने बयान में कहा है कि उसने शेयर के आधार पर लिये गये सभी 2.15 अरब डॉलर के कर्ज का भुगतान कर दिया है।

Adani Group  - India TV Hindi
Adani के शेयर में निवेश करने वाले पढ़ लें ये लेटर Image Source : FILE

Adani Shares: अडाणी समूह के मुख्य वित्त अधिकारी जुगशिंदर रॉबी सिंह ने मंगलवार को कहा कि शेयर बाजार प्रवर्तक के गिरवी रखे शेयर के बारे में आंकड़े तिमाही समाप्त होने के बाद अद्यतन करेंगे उसके बाद चीजें खुद-ब-खुद साफ हो जाएगी। उन्होंने मौजूदा आंकड़े के समूह के बयान से मेल नहीं खाने के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए यह बात कही। समूह ने बयान में कहा है कि उसने शेयर के आधार पर लिये गये सभी 2.15 अरब डॉलर के कर्ज का भुगतान कर दिया है। सिंह ने उन रिपोर्ट में जानबूझकर गलत बयान देने की बात कही जिसमें कहा गया है कि कंपनी के सात मार्च और 12 मार्च की घोषणा शेयर बाजारों में उपलब्ध सूचना से मेल नहीं खाती है।

आंकड़े तिमाही के अंत में होंगे अपडेट

उन्हें पता है कि संबंधित शेयर बाजार प्रवर्तक के गिरवी रखे शेयर के बारे में आंकड़े तिमाही के अंत में अपडेट करेंगे। कुछ रिपोर्ट में जानबूझकर गलत बयान दिये गये हैं, शेयर बाजार में तिमाही के अंत में आंकड़े अद्यतन करने के बाद सभी के लिये चीजें साफ हो जाएंगी। अडाणी समूह ने 12 मार्च को कहा था कि उसने शेयर गिरवी रखकर लिये गये 2.15 अरब डॉलर का कर्ज लौटा दिया है। ये कर्ज प्रवर्तकों के शेयर गिरवी रखकर लिया गया था। उसने कहा था कि कर्ज समयसीमा 31 मार्च, 2023 से पहले लौटाये गये हैं। हालांकि, विभिन्न रिपोर्ट में कहा गया है कि शेयर बाजारों को दी गयी सूचना के अनुसार समूह की कंपनियों अडाणी पोर्ट्स एंड सेज, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर अब भी वित्तीय संस्थानों के पास गिरवी हैं। 

इसके बारे में सिंह ने कहा कि यह कुछ और नहीं बल्कि जानबूझकर गलत बयान देने का मामला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा तिमाही 31 मार्च को खत्म होगी और उसके बाद शेयर बाजार आंकड़े अद्यतन करेगा, उससे चीजें साफ हो जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा