1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सस्ता होगा SBI का कर्ज, बैंक ने MCLR में कटौती की

सस्ता होगा SBI का कर्ज, बैंक ने MCLR में कटौती की

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 07, 2020 04:28 pm IST,  Updated : May 07, 2020 04:28 pm IST

कर्ज दरों में कटौती के साथ बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट दरों में भी कटौती की है

SBI cuts lending rates- India TV Hindi
SBI cuts lending rates Image Source : FILE

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आज अपनी कर्ज दरों में कटौती का ऐलान किया है। बैंक के मुताबिक MCLR में 15 बेस प्वाइंट की कटौती की गई है। बैंक के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक साल के लिए MCLR 7.4 फीसदी से घटकर 7.25 फीसदी पर आ गई है। ये MCLR में लगातार 12 वीं कटौती है। कटौती के बाद MCLR पर आधारित 30 साल के लिए 25 लाख रुपये के होम लोन की EMI में 255 रुपये की कमी आएगी। नई दरें 10 मई से लागू होंगी

इसके साथ ही बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में भी 0.2 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। बैंक के मुताबिक सिस्टम में नकदी ज्यादा होने की वजह से FD दरों में कटौती की गई है। नई दरें 12 मई से लागू होंगी।

FD में कटौती से अलग बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए खास प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसमें सीनियर सिटीजन को ब्याज दर पर 0.3 फीसदी का प्रीमियम दिया जाएगा। ये ऑफर 5 साल या उससे ऊपर के जमा पर ही लागू होगा। ये स्कीम 30 सितंबर 2020 तक लागू रहेगी।       

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा