1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. क्या है Matritva Vandana Yojana? जो शादीशुदा महिलाओं की तिजोरी को बनाती है मजबूत

क्या है Matritva Vandana Yojana? जो शादीशुदा महिलाओं की तिजोरी को बनाती है मजबूत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 28, 2023 11:00 pm IST,  Updated : Mar 28, 2023 11:00 pm IST

भारत सरकार ने 1 जनवरी 2017 को Matritva Vandana Yojana की शुरुआत की थी। पीएम मातृत्व वंदना योजना का उठाने के लिए गर्भवती महिलाओं की उम्र कम से कम 19 वर्ष होनी चाहिए।

 Matritva Vandana Yojana- India TV Hindi
गर्भवती महिलाओं को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है भारत सरकार की यह शानदार योजना Image Source : CANVA

Matritva Vandana Yojana: भारत सरकार देश में महिलाओं को वित्तीय लाभ पहुंचाने के लिए कई शानदार योजनाएं चला रही है। ऐसी ही एक कल्याणकारी योजना का नाम है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना। इस योजना का लाभ कोई भी शादीशुदा महिला उठा सकता है। योजना के तहत, सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। आइए इस योजना के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

क्या है योजना का उद्देश्य?

अक्सर गर्भवती महिला की सही देखभाल न होने की वजह से बच्चे कुपोषित रह जाते हैं और उन्हें तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। गर्भवती महिला के स्वास्थ्य और नवजात शिशुओं को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया हुआ है।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

भारत सरकार ने 1 जनवरी 2017 को इस योजना की शुरुआत की थी। पीएम मातृत्व वंदना योजना का उठाने के लिए गर्भवती महिलाओं की उम्र कम से कम 19 वर्ष होनी चाहिए। इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं को इसका ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता है।

पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत भारत सरकार गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों में 6,000 रुपये की धनराशि ट्रांसफर करती है। इस योजना के पहले चरण में 1,000 रुपये, जबकि दूसरे और तीसरे चरण में दो-दो हजार रुपये से गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया जाता है। आखिर के 1,000 रुपये महिला को अस्पताल की तरफ से दिए जाते हैं।

पैसा न मिलने पर यहां करें शिकायत

इस योजना के जरिए मिलने वाला पैसा सीधे महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है। अगर किसी कारणवश यह धनराशि महिला के बैंक अकाउंट में नहीं पहुंच रही है तो वे हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर संपर्क कर इसकी शिकायत कर सकती हैं। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट (https://wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana) पर मिल जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा