ओवल टेस्ट मैच पहुंचा रोमांचक मोड़ पर, श्रीलंका को चौथे दिन जीत के लिए चाहिए 125 रन; इंग्लैंड की नजर 9 विकेट पर
Cricket | September 08, 2024 23:47 ISTENG vs SL: ओवल के मैदान पर इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम ने 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीसरे दिन स्टंप्स के समय तक एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए थे।