ENG vs WI: इस चैनल पर देखने को मिलेगा लॉर्ड्स टेस्ट मैच, जानें कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Cricket | July 10, 2024 05:45 ISTENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज से लॉर्ड्स के मैदान पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का हिस्सा ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है, वहीं दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के करियर का ये आखिरी टेस्ट मुकाबला भी है।