1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्रेविस हेड ने T20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पीछे करते हुए पहले नंबर पर पहुंचे

ट्रेविस हेड ने T20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पीछे करते हुए पहले नंबर पर पहुंचे

 Published : Sep 04, 2024 09:55 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 09:57 pm IST

Travis Head Powerplay Runs: ट्रेविस हेड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में बेहतरीन बैटिंग की है। वह एक टी20 इंटरनेशनल मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं।

Travis Head- India TV Hindi
Travis Head Image Source : GETTY

Travis Head Batting: ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना दिन होने पर किसी भी टीम को ध्वस्त कर सकती है। ऐसा ही कुछ नजारा स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में देखने को मिला। जब ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 155 रनों का टारगेट 9.4 ओवर में ही चेज कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने विस्फोटक बैटिंग की। उनके आगे स्कॉटलैंड के गेंदबाज टिक नहीं पाए। उन्होंने 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई है। 

ट्रेविस हेड ने सिर्फ 17 गेंदों में ही लगाया अर्धशतक

स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत से ही विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया। वह टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने हैं। मार्कस स्टोइनिस ने भी ऑस्ट्रेलिया के लिए T20I में 17 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। हेड ने मैच में 25 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और पांच छक्के शामिल थे। लेकिन वह तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए और शतक पूरा नहीं कर पाए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए T20I में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट: 

ट्रेविस हेड-17 गेंद

मार्कस स्टोइनिस- 17 गेंद
डेविड वॉर्नर- 18 गेंद
ग्लेन मैक्सवेल- 18 गेंद

ट्रेविस हेड ने स्कॉटलैंड के सभी बॉलर्स के खिलाफ खूब रन बनाए। उनकी वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 9.4 ओवर में ही टारगेट चेज करने में सफल रही है। हेड ने बेहतरीन बैटिंग का नमूना पेश किया। वह एक टी20 इंटरनेशनल मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने पॉल स्ट्रर्लिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पॉल स्ट्रर्लिंग ने T20I के मैच के पावरप्ले में 67 रन तो ट्रेविस हेड ने 73 रन बनाए हैं। हेड पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सभी बल्लेबाजों को पीछे करते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

एक टी20 इंटरनेशनल मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: 

73 - ट्रेविस हेड, 2024
67 - पॉल स्टर्लिंग, 2020
66 - कॉलिन मुनरो , 2018
64 - क्विंटन डी कॉक, 2023
62 - एविन लुईस, 2018
62 - जॉनसन चार्ल्स  2024

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल