Duleep Trophy: गिल और पंत के टिप्स का असर, 19 साल के खिलाड़ी ने पहले ही दिन ठोक दिया शानदार शतक
Cricket | September 06, 2024 07:28 ISTपहली बार दलीप ट्रॉफी खेल रहे मुशीर खान ने पहले ही दिन विकेट से मिल रही उछाल का बखूबी सामना करते हुए संयम के साथ खेला और शतक जड़ने का कारनामा किया। मुशीर के शतक की बदौलत भारत बी पहले दिन सात विकेट पर 202 रन बनानें में सफल रहा।