1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ध्रुव जुरेल ने इंडिया ए के लिए खेली कप्तानी पारी, 105 रन बनाकर हुए आउट, आकाशदीप ने भी लगाई फिफ्टी

ध्रुव जुरेल ने इंडिया ए के लिए खेली कप्तानी पारी, 105 रन बनाकर हुए आउट, आकाशदीप ने भी लगाई फिफ्टी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 01, 2026 09:42 am IST,  Updated : Nov 01, 2026 09:42 am IST

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया ए के कप्तान ध्रुव जुरेल दोनों पारियों में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। अब दूसरे टेस्ट में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है।

Dhruv Jurel- India TV Hindi
ध्रुव जुरेल Image Source : PTI

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंडिया ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 346 रन बनाए। मुकाबले के पहले दिन वह 99 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन की तीसरी ही गेंद पर दो रन देकर जुरेल ने अपना शतक पूरा किया। उनके अलावा देवदत्त पडिकक्ल और आकाशदीप ने अर्धशतकीय पारी खेली। इंडिया ए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 137 रन पर ही उनके 5 विकेट गिर गए थे, लेकिन इसके बावजूद टीम ने शानदार वापसी करते हुए कुल 346 रन बना डाले।

आकाश दीप के साथ ध्रुव जुरेल ने की अहम साझेदारी

मैच के दूसरे दिन के पहले सेशन में पूरी टीम आउट हो गई। इस दौरान कप्तान ध्रुव जुरेल ने 8वें विकेट के लिए आकाश दीप के साथ मिलकर 75 रनों की बहुत महत्वपूर्ण साझेदारी की। तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 116 गेंदों पर 68 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और वह टीम के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। इससे पहले टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिकक्ल ने 80 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज फ्रेसर शीट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि ब्रेट रैंडल और जैरोड मैकाय को 2-2 विकेट मिले।

105 रन बनाकर आउट हुए ध्रुव जुरेल

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में सिर्फ 2 रन ही बना पाए थे। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए इस मैच में 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे जुरेल ने 171 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के जड़े। जुरेल अब भारत की टेस्ट टीम के बेहद अहम बल्लेबाज बन चुके हैं। इससे पहले श्रीलंका दौरे पर भी उन्होंने दो मैचों में एक शानदार शतक और एक अर्धशतक लगाया था।

अब तक 12 टेस्ट मैच खेल चुके हैं ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल ने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 19 पारियों में उन्होंने 40.68 की शानदार औसत से 651 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं और उनका सबसे बड़ा स्कोर 125 रन रहा है। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 39 मैचों की 59 पारियों में लगभग 54 की अधिक की औसत से 2714 से अधिक रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें

फखर जमां ने शतक लगाकर की कुमार संगकारा की बराबरी, लिस्ट में विराट कोहली नंबर 1 पर

टेस्ट सीरीज हारने के बाद कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान, भारत दौरे से पहले दिए बदलाव के संकेत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।