1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फखर जमां ने शतक लगाकर की कुमार संगकारा की बराबरी, लिस्ट में विराट कोहली नंबर 1 पर

फखर जमां ने शतक लगाकर की कुमार संगकारा की बराबरी, लिस्ट में विराट कोहली नंबर 1 पर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 01, 2026 07:29 am IST,  Updated : Nov 01, 2026 07:30 am IST

पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज फखर जमां ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में शानदार शतक लगाकर कमाल कर दिया है। उन्होंने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में कुमार संगकारा की बराबरी कर ली है।

Fakhar Zaman- India TV Hindi
फखर जमां Image Source : PTI

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ODI ट्राई सीरीज का फाइनल खेला गया। इस मैच में शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली पाक टीम ने 326 रन के टारगेट को 3 विकेट रहते हासिल कर लिया। फाइनल में पाकिस्तान की जीत के हीरो फखर जमां रहे। उन्होंने 99 गेंदों में 127 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने पाकिस्तान की पारी का आगाज करते हुए बेहतरीन अंदाज में शतक जड़ा। इस शतकीय पारी के साथ फखर ने कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है।

फखर जमां ने की कुमार संगकारा की बराबरी

वनडे क्रिकेट में 300 से ज्यादा रन का टारगेट हासिल करते हुए फखर जमां का यह चौथा शतक था। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर ने भी इस मामले में 4-4 शतक लगाए हैं। ये तीनों खिलाड़ी इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली पहले नंबर पर हैं, जिनके नाम 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल करते हुए सबसे ज्यादा 10 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 7 शतकों के साथ दूसरे, जो रूट 6 शतकों के साथ तीसरे और जेसन रॉय 5 शतकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

श्रीलंका की तरफ से कमिंदु मेंडिस ने भी लगाया शतक

इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से कमिंदु मेंडिस ने शानदार शतक लगाया। वह 128 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 331 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस शतकीय पारी के साथ फखर ODI फाइनल में दो शतक बनाने वाले सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं।

पाकिस्तान ने की भारत के रिकॉर्ड की बराबरी

पाकिस्तान ने इस मैच को जीतकर भारत के 24 साल पुराने एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में आज तक किसी भी टीम ने फाइनल मैच में 326 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं किया था। भारतीय टीम ने साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 326 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज करके यह रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब पाकिस्तान ने भी श्रीलंका के खिलाफ हासिल करके बराबर कर लिया है।

यह भी पढ़ें

श्रीलंका को ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में हार से हुआ बड़ा नुकसान, ICC वनडे टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान से नीचे आई

ग्लेन फिलिप्स पांचवें टी20 में रच सकते हैं इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 56 रन दूर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।