1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अक्षर पटेल ने दलीप ट्रॉफी में लगा दी छक्कों की झड़ी, मुशीर खान ने भी ठोका अर्धशतक

अक्षर पटेल ने दलीप ट्रॉफी में लगा दी छक्कों की झड़ी, मुशीर खान ने भी ठोका अर्धशतक

 Published : Sep 05, 2024 03:29 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 03:49 pm IST

दलीप ट्रॉफी में अपनी अपनी टीम की ओर से खेलते हुए अक्षर पटेल और मुशीर खान ने शानदार अर्धशतक जड़े। पटेल तो अपने शतक से जरा सा चूक गए। उन्होंने पारी के दौरान 6 छक्के जड़े।

axar patel - India TV Hindi
दलीप ट्रॉफी में अक्षर पटेल ने लगा दी छक्कों की झड़ी Image Source : GETTY

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जहां एक ओर दिलीप ट्रॉफी फ्लॉप साबित हुए, वहीं अक्षर पटेल ने दमदार पारी खेल दी। इतना नहीं दूसरी टीम से खेलते हुए सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने भी अपनी टीम को संभाला और अर्धशतकीय पारी खेली। इस बीच भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में सेलेक्शन के लिए ऑडिशन चल रहा है। क्या सेलेक्शन कमेटी दलीप ट्रॉफी के आंकड़ों को ध्यान में रखकर चयन करेगी या फिर नाम के आधार टीम चुनी जाएगी, ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

अक्षर पटेल ने खेली 86 रनों की बेहतरीन पारी 

बात पहले टीम सी और डी के मैच की करते हैं। टीम डी की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर केवल 9 रन और देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। एक वक्त टीम का स्कोर 48 रन पर छ​ह विकेट हो चुका था। तब अक्षर पटेल क्रीज पर आए। पहले तो उन्होंने संभल कर खेला, लेकिन जब वे अपनी लय में आ गए तो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से समां बांध दिया। अक्षर पटेल ने 118 बॉल का सामना कर 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसमें छह चौके और छह छक्के जड़ने का काम किया।

बाकी किसी भी बल्लेबाज से नहीं बने रन 

टीम डी की ओर से पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। युश दुबे ने 10, श्रीकर भरत ने 13, सारांश जैन 13 और अर्शदीप सिंह ने भी 13 रन की पारी खेली। यानी अक्षर पटेल टीम के टॉप स्कोरर रहे, हालांकि वे अपना अर्धशतक पूरा करने से पहले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल की बदौलत ही उनकी टीम 164 रनों का स्कोर पार कर पाई, नहीं तो हालत और भी पतली हो सकती थी।

मुशीर खान ने भी जड़ा अर्धशतक 

बात अगर टीम ए और बी की करें तो टीम बी की ओर कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 13 रन, यशस्वी जायसवाल 30 और ऋषभ पंत सात ही रन बना सके। सरफराज खान भी नौ रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी बल्लेाबाज जारी रखी। टीम का और कोई भी दूसरा बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें 

ऋषभ पंत वापसी में रहे फेल, यशस्वी जायसवाल का बल्ला नहीं चला, दलीप ट्रॉफी में खुली पोल

Duleep Trophy: श्रेयस अय्यर, देवदत्त पडिक्कल पहले ही दिन फ्लॉप, इन गेंदबाजों ने उड़ा दिए होश

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल