1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत का मैदान पर दिखा फ्लाइंग अवतार, पकड़ा ऐसा कैच बल्लेबाज के साथ गेंदबाज को भी नहीं हुआ विश्वास

ऋषभ पंत का मैदान पर दिखा फ्लाइंग अवतार, पकड़ा ऐसा कैच बल्लेबाज के साथ गेंदबाज को भी नहीं हुआ विश्वास

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 08, 2024 05:29 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 05:29 pm IST

दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया बी टीम ने इंडिया ए को 76 रनों से मात देने के साथ मुकाबले को अपने नाम कर लिया। चौथे दिन के खेल में इंडिया बी टीम की तरफ से खेल रहे ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे आवेश खान का ऐसा शानदार कैच पकड़ा जिसे देख सभी हैरान रह गए।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत ने दलीप ट्रॉफी में विकेट के पीछे पकड़ा आवेश खान का शानदार कैच। Image Source : BCCI DOMESTIC/X

दलीप ट्रॉफी 2024 में अभिमन्यू ईश्वरन की कप्तानी में इंडिया बी टीम ने इंडिया ए के खिलाफ मुकाबले को शानदार 76 रनों से अपने नाम किया। इस मुकाबले में सभी की नजरें कुछ सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई थी जिसमें एक नाम ऋषभ पंत का भी शामिल था जो लंबे समय के बाद रेड बॉल फॉर्मेट में खेल रहे थे। पंत ने इस मुकाबले में बल्ले के अलावा विकेट के पीछे भी अपने प्रदर्शन से सेलेक्टर्स की टेंशन को दूर जरूर कर दिया है। ऋषभ पंत ने इस मुकाबले के आखिरी दिन विकेट के पीछे हवा में डाइव लगाते ऐसा शानदार कैच लपका जिसे देख बल्लेबाज के साथ गेंदबाज भी थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए। वहीं पंत ने कैच को लपकने के बाद अपने रिएक्शन से भी सभी का दिल जीत लिया।

लेग साइड पर हवा में लगा छलांग और लपक बेहतरीन कैच

इंडिया ए टीम इस मुकाबले के आखिरी दिन 275 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी और उन्होंने 183 के स्कोर तक अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान बल्लेबाजी कर रहे आवेश खान 3 रन बनाकर खेल रहे थे और नवदीप सैनी ने उनका विकेट हासिल करने के लिए राउंड द विकेट गेंदबाजी करने का फैसला किया और बाउंसर गेंद फेंकने का प्रयास किया जिसमें आवेश खान ने उसे फाइन लेग की तरफ खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद हवा में पीछे की तरफ काफी तेजी के साथ गई ऐसे में ऋषभ पंत ने अपने बाईं तरफ छलांग लगाते हुए गेंद को हवा में लपक लिया और आवेश खान को पवेलियन की राह दिखाई। इस कैच को देखकर आवेश भी थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत की वापसी लगभग तय

ऋषभ पंत के दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन को देखते हुए उनकी बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए घोषित होने वाले टीम में जगह लगभग तय मानी जा रही है। पंत ने इस मुकाबले की पहली पारी में तो सिर्फ 7 रन बनाए थे लेकिन दूसरी पारी में वह 61 रनों की पारी अहम समय खेलने में कामयाब हुए थे। वहीं विकेट के पीछे वह पूरे मुकाबले में कुल 7 कैच पकड़ने में कामयाब रहे। ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर भी अब किसी तरह का कोई संदेह नहीं है।

ये भी पढ़ें

Asian Hockey Champions Trophy 2024 में चीन से होगा भारत का मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Duleep Trophy में की एमएस धोनी की बराबरी, फिर भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल