1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Hockey Champions Trophy 2024 में चीन से होगा भारत का मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Asian Hockey Champions Trophy 2024 में चीन से होगा भारत का मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 08, 2024 12:34 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 12:34 pm IST

Asian Hockey Champions Trophy 2024: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम चीन के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया पाकिस्तान से भी मैच खेलेगी।

Indian Hockey Team- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम Image Source : GETTY

Asian Hockey Champions Trophy 2024: भारतीय हॉकी टीम समेत टॉप 6 हॉकी टीमें रविवार, 8 सितंबर से चीन में मेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। भारत पेरिस में खेले गए ओलंपिक 2024 में अपनी कांस्य पदक की सफलता के बाद खिताब के पसंदीदा के रूप में टूर्नामेंट में एंट्री करेगा। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को मेजबान चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। सभी टीमें एक ही राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और टॉप चार टीमें सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट के 8वें सीजन में भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, साउथ कोरिया और मलेशिया शामिल होंगे। फाइनल सहित सभी 19 मैच हुलुनबुइर में खेले जाएंगे और फाइनल 17 सितंबर को होगा। 

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 शेड्यूल

  • 11:00 AM, 8 सितंबर, रविवार - साउथ कोरिया बनाम जापान
  • 01:15 PM, 8 सितंबर, रविवार - मलेशिया बनाम पाकिस्तान
  • 03:30 PM, 8 सितंबर, रविवार - भारत बनाम चीन
  • 11:00 PM, 9 सितंबर, सोमवार - दक्षिण कोरिया बनाम पाकिस्तान
  • 01:15 PM, 9 सितंबर, सोमवार - भारत बनाम जापान
  • 03:00 PM, 9 सितंबर, सोमवार - चीन बनाम मलेशिया
  • 11:00 AM, 11 सितंबर, बुधवार - पाकिस्तान बनाम जापान
  • 01:15 PM, 11 सितंबर, बुधवार - मलेशिया बनाम भारत
  • 03:30 PM, 11 सितंबर, बुधवार - चीन बनाम दक्षिण कोरिया
  • 11:00 AM, 12 सितंबर, गुरुवार - जापान बनाम मलेशिया
  • 01:15 PM, 12 सितंबर, गुरुवार - दक्षिण कोरिया बनाम भारत
  • 03:30 PM, 12 सितंबर, गुरुवार - पाकिस्तान बनाम चीन
  • 11:00 AM, 14 सितंबर, शनिवार - मलेशिया बनाम दक्षिण कोरिया
  • 01:15 PM, 14 सितंबर, शनिवार - भारत बनाम पाकिस्तान
  • 03:30 PM, 14 सितंबर, शनिवार - जापान बनाम चीन
  • 10:30 AM, 16 सितंबर, सोमवार - 5वें-6वें स्थान के लिए प्ले-ऑफ
  • 01:10 PM, 16 सितंबर, सोमवार - पहला सेमी-फाइनल
  • 03:30 PM, 16 सितंबर, सोमवार - दूसरा सेमी-फाइनल
  • 01:00 PM, 17 सितंबर, मंगलवार - तीसरे स्थान का प्ले-ऑफ
  • 03:30 PM, 17 सितंबर, मंगलवार - फाइनल

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

भारतीय हॉकी फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी और एचडी टीवी चैनलों पर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। भारतीय उपयोगकर्ता सोनीलिव एप्लिकेशन और वेबसाइट पर भी सभी खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। ऐसे में आइए भारतीय हॉकी टीम के स्कॉड पर एक नजर डालते हैं।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा।

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, सुमित।
मिडफील्डर: राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (वीसी), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन।
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह।

यह भी पढ़ें

भारत पैरालंपिक में जीता 29वां मेडल, मोईन अली ने लिया संन्यास, देखें खेल जगत की 10 बड़ी खबरें

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, जीत चुका है दो वर्ल्ड कप खिताब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल