टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, तीसरी बार Champions Trophy जीत कर दिया ये कमाल
Cricket | March 09, 2025 22:30 ISTIND vs NZ Final: भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 4 विकेट से मात देने के साथ इस खिताब को तीसरी बार अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। टीम इंडिया को फाइनल मैच में 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 49 ओवर्स में हासिल कर लिया।





















