1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर से लेकर दिल्ली और मुंबई तक, देखें भारतीय फैंस ने कैसे मनाया चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न

कश्मीर से लेकर दिल्ली और मुंबई तक, देखें भारतीय फैंस ने कैसे मनाया चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 09, 2025 10:48 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 10:48 pm IST

भारतीय टीम की जीत के बाद फैंस जश्न में डूब गए। पूरे देश में जमकर पटाखे छूटे और सड़कों पर उतरकर सभी ने टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाया।

indian fans- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाते फैंस Image Source : X/ANI

भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया है। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम ने जैसे ही चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच जीता, वैसे ही फैंस जश्न में डूब गए। भारतीय खिलाड़ी दुबई में मैदान के अंदर जीत का जश्न मना रहे थे और करोड़ों भारतीय फैंस वहां से हजारों किलोमीटर दूर टीम के चैंपियन बनने पर अपने खुशी जाहिर कर रहे थे।

भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम इंडिया 2002 और 2013 में यह टूर्नामेंट अपने नाम कर चुकी है। 2002 में मेजबान श्रीलंका और भारत संयुक्त चैंपियन बने थे, क्योंकि बारिश के कारण फाइनल मैच पूरा नहीं हो सका था। इसके बाद 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था। अब भारत ने रोहित की कप्तानी में तीसरी बार टूर्नामेंट जीता है।

फैंस ने आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न

रवींद्र जडेजा ने कीवी तेज गेंदबाज विलियम ओरूरकी की गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। टीम इंडिया की जीत के साथ ही भारत में भी फैंस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पूरे देश में पटाखे जलाए गए और जमकर आतिशबाजी भी हुई। फैंस अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए और साथ मिलकर जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की तारीफ की। भारत माता की जय के नारे भी लगाए। 

एक साल के अंदर दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती

भारतीय टीम ने एक साल के अंदर दूसरी बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। पिछले साल जून के महीने में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया था और दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम बनी थी। इससे पहले 2007 में भारत ने टी20 विश्व कर जीता था। भारत के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो बार टी20 विश्वकप जीतने वाली टीमें हैं। खास बात यह है कि 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम कई बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने के करीब आई थी, लेकिन सफल नहीं हुई थी। अब रोहित की कप्तानी में भारत ने एक साल के अंदर दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत