Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद पाकिस्तान से भी आई बधाई, पूर्व तेज गेंदबाज ने कही ये बात

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद पाकिस्तान से भी आई बधाई, पूर्व तेज गेंदबाज ने कही ये बात

Written By: Hitesh Jha Published : Mar 09, 2025 11:39 pm IST, Updated : Mar 09, 2025 11:41 pm IST

Champions Trophy 2025 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया। भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी। इसके साथ ही भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

Team India- India TV Hindi
Image Source : GETTY टीम इंडिया

भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। 12 साल बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब फिर से जीता है। इस जीत के बाद दुनियाभर से टीम इंडिया को बधाई मिल रही है। इसी बीच भारत की जीत पर पाकिस्तान से पहला रिएक्शन सामने आया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया की तारीफ की है।

शोएब अख्तर ने की टीम इंडिया की तारीफ

शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में आईसीसी टूर्नामेंट में भारत बेस्ट टीम बन चुकी है। टीम इंडिया ने पिछले साल भी ट्रॉफी जीती है। चैंपियंस ट्राफी में भारत ने कमाल किया है। वरुण जब से आये हैं। विराट ने कमबैक किया। फाइनल में जिस तरह से रोहित ने बल्लेबाजी की है। भारत को ये जीत बहुत-बहुत मुबारक हो। भारत यह चैंपियंस ट्रॉफी डिजर्व करती थी। पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा कि, वो तो चाह रहे थे कि भारत 2023 का वर्ल्ड कप भी जीते लेकिन भारत वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाया था, लेकिन अब टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। उन्हें इस बात की बड़ी खुशी है। एक बेहतरीन टीम ने खिताब जीता है, इसमें कोई शक नहीं है।

रोहित शर्मा को लेकर शोएब अख्तर ने कही बड़ी बात

पूर्व पाक तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, टीम ने क्रिकेट शानदार खेली। भारत ने अपने दम पर खिताब जीता है ,एक महान टीम है। उनका बेंच स्ट्रेंथ शानदार हैं। हर लेवल पर टीम बेहतरीन है। ये आपको मानना होगा। उनकी रणनीति शानदार रही है। उनके देश में क्रिकेट के हर लेवल पर काम किया जा रहा है। टीम के पास बेहतरीन बल्लेबाजी लाइनअप है। उनकी बल्लेबाजी को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें पकड़ पाना मुश्किल है। अख्तर ने आगे कहा, रोहित शर्मा की कप्तानी शानदार थी। रोहित ने कप्तान के तौर पर क्या कमाल की पारी खेली है। एक लीडर को ऐसा ही होना चाहिए। पहले पाकिस्तान भी ऐसा खेलती थी लेकिन दुर्भाग्य से अब पाकिस्तान की टीम ऐसी नहीं खेलता है। भारत यह खिताब डिजर्व करती है, वेलडन टीम इंडिया।

यह भी पढ़ें

भाई वाह! किस्मत हो तो ऐसी, बिना एक भी मैच खेले ये खिलाड़ी बने चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के साथ दिया बड़ा बयान, इस प्लेयर की जमकर तारीफ

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement