A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: पूजा मिश्रा भड़की होटल के स्टाफ पर, थप्पड़ भी मारा

VIDEO: पूजा मिश्रा भड़की होटल के स्टाफ पर, थप्पड़ भी मारा

नई दिल्ली: 'बिग बॉस सीजन 5' की कंटेस्टेंट रह चुकी मॉडल-अभिनेत्री पूजा मिश्रा एक वीडियो लीक होने की वजह से फिर से विवादों में आ गई हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूजा मिश्रा

पूजा मिश्रा भड़की...- India TV Hindi
पूजा मिश्रा भड़की होटल के स्टाफ पर, थप्पड़ भी मारा

नई दिल्ली: 'बिग बॉस सीजन 5' की कंटेस्टेंट रह चुकी मॉडल-अभिनेत्री पूजा मिश्रा एक वीडियो लीक होने की वजह से फिर से विवादों में आ गई हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूजा मिश्रा होटल के कर्मचारी से झगड़ रही हैं। यही नहीं झगड़ते-झगड़ते उन्होंने होटल स्टॉफ के मेम्बर को थप्पड़ तक जड़ दिया और उनका फोन भी तोड़ दिया। पूजा किस मामले को लेकर झगड़ा पर रही थी, ये तो वीडियो से साफ नहीं हो पा रहा है। होटल के कर्मचारी ने जब उन्हें होटल से बाहर निकलते वक्त रोका तब उन्होंने ये झगड़ा शुरू कर दिया।

यूट्यूब पर शेयर किया गया पूजा मिश्रा का ये वीडियो वायरल हो गया है। पूजा इससे पहले बिग बॉस सीजन 5 में भी विवादों की वजह से खबरों में छा चुकी हैं। उसके बाद होटल रेडिसन ब्लू में ठहरीं पूजा ने अपने साथ छेड़छाड़ होने और ज्वेलरी चोरी होने की वजह से चर्चा में आ चुकी हैं।

इस मामले में उनका कहना था कि होटल के रूम में कोई व्यक्ति रात को उनके कमरे में आया और उसने उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके चलते पुलिस ने कमरे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए थे लेकिन कोई भी व्यक्ति रात को कमरे के अंदर जाता हुआ नहीं दिखाई दिया। रिपोर्ट के अनुसार पूजा मिश्रा इवेंट मैनेजर व उसके परिचित के साथ डिनर के लिए गई थीं और जब वो वहां से लौटीं तो उन्होनें गहरी नींद ली। उसके बाद सुबह उठकर उन्हें ऐसा लगा कि जैसे किसी ने उनकी चाय या खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। पूजा मिश्रा का कहना ये था कि रात को उनके शारीरिक शोषण किया गया था। इससे पहले पूजा ने 13 अप्रैल को बैग से जेवर चोरी होने की भी शिकायत की थी। अभी तक सामने आए तथ्यों से पूजा मिश्रा के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

अगली स्लाइड पर देखिए पूरा वीडियो जिसमें पूजा होटल के स्टॉफ को मारते हुए नजर आ रहा हैं-

Latest Bollywood News