OPSC असिस्टेंट प्रोफेसर 2021 की answer key जारी, ऐसे चेक करें अपने स्कोर
OPSC असिस्टेंट प्रोफेसर 2021 की answer key जारी, ऐसे चेक करें अपने स्कोर
Edited By : IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 06, 2023 10:59 pm IST,
Updated : Feb 06, 2023 10:59 pm IST
OPSC Assistant Professor 2021- ओडिशा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर 2021 एग्जाम की answer key जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अपना नंबर चेक कर सकेत हैं।
Image Source : FILE PHOTOOPSC असिस्टेंट प्रोफेसर 2021 परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई है।
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर ब्रॉड स्पेशलिटी (2021-22 के विज्ञापन संख्या 19) की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की Answer key जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल हुए थे, आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in पर जाकर Answer key और अपने नंबर चेक कर सकते हैं। बता दें कि उत्तर पुस्तिकाएं आधिकारिक वेबसाइट पर 3 मार्च, 2023 तक उपलब्ध रहेंगी। ध्यान दें कि आयोग ने इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 जून, 2022 को आयोजित की थी।