नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल बज चुका है और देश की आबादी का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम हैं। क्या 2019 में मुस्लिम वोट देंगे? इसी सवाल को लेकर India TV CNX आज एक Opinion Poll लेकर आया है, Opinion Poll के नतीजों से साफ जाहिर हो रहा है कि ट्रिपल तलाक पर अध्यादेश के बावजूद अधिकतर राज्यों में मुस्लिम मतदाता भाजपा को वोट देने से दूर नजर आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सिर्फ 3% वोट मिलने का अनुमान
सबसे पहले बात करते हैं देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश की, India TV CNX Opinion Poll के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की पहली पसंद अभी भी, कांग्रेस, सपा और बसपा है। Opinion Poll के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को मुसलमानों के सिर्फ 3 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 35 प्रतिशत, सपा को 34 प्रतिशत, बसपा को 26 प्रतिशत और अन्य को 2 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
India TV CNX Opinion Poll on Muslim Voters of UP
बिहार में ऐसी है स्थिति
बात अगर बिहार की करें तो वहां पर भी मुसलमान भाजपा से दूर नजर आ रहे हैं, Opinion Poll के मुताबिक बिहार में भाजपा को मुसलमानों का सिर्फ 5 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है जबकि राष्ट्रीय जनता दल को 45 प्रतिशत, कांग्रेस को 20 प्रतिशत, जनता दल यूनाइटेड को 19 प्रतिशत और अन्य को 11 प्रतिशत वोट मिल सकता है।
India TV CNX Opinion Poll on Muslim Voters of Bihar
झारखंड की बात करें तो वहां पर भाजपा को मुस्लिमों का सिर्फ 1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा को 36 प्रतिशत, कांग्रेस को 50 प्रतिशत, जेवीएम को 8 प्रतिशत और अन्य को 5 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिल सकता है।