समाजवादी पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की निकाली दूसरी लिस्ट, डिंपल यादव का भी नाम शामिल
दूसरी लिस्ट में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का भी नाम है। पार्टी ने शुक्रवार सुबह ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट निकाली थी जिसमें 6 उम्मीदवालों के नाम घोषित किए गए थे

सलमान खुर्शीद को फर्रुखाबाद से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। कुशी नगर से आरपीएन सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री और सहारनपुर से इमरान मसूद कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। उन्नाव से अनु टंडन और अकबरपुर से राजाराम पाल को कांग्रेस ने टिकट दिया है। यूपी की 11 सीटों के अलावा गुजरात की 4 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। भरत सोलंकी को आणंद और प्रशांत पटेल को वडोडरा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है।