A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Brothers box office prediction: पहले दिन कमाएगी 22 करोड़

Brothers box office prediction: पहले दिन कमाएगी 22 करोड़

नई दिल्ली: सलमान खान की बजरंगी भाईजान और प्रभास की बाहुबली के बाद अक्षय कुमार-सिद्धार्थ मलहोत्रा की ब्रदर्स बॉक्स आफिस पर रिकॉर्ड्स की नई नीव रखने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर तो पहले

फिल्म के हिट मूल मंत्र-

अग्निपथ के बाद निर्देशक करण मलहोत्रा और फिल्मकार करण जौहर की ये जोड़ी फिर एक बार साथ है। इमोशनल ड्रामा के सरताज की उपाधि इन्हें हासिल है जो अग्निपथ में हम देख चुके हैं।

सिद्धार्थ भी 'एक विलेन' के बाद एक बड़े खिलाड़ी के रूप में देखे जाने लगे हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनकी मेहनत साफ दिख रही है और रॉ अवतार में वो अक्षय कुमार को सीधी चुनौती दे रहे हैं।

फिल्म एक्शन ड्रामा होने के वजह से दर्शकों की पहली पसंद अपने आप ही बन जाती है। मिक्सड मार्शल आर्ट्स पहली बार बॉलीवुड की फिल्म में लाया गया है और जिन्होंने हॉलिवुड की 'वॉरियर' देखी है वो इसके दिल दहला देने वाले एक्शन से परिचित होंगे।

पारिवारिक ड्रामा होने की वजह से ये फिल्म फैमिली ऑडियन्स को अपनी तरफ आकर्षित करेगी।

ब्रदर्स के सामने इस हफ्ते कोई और फिल्म नहीं है जो इसे टक्कर दे। बजरंगी भाईजान अब भी सिनेमाघरों में लगी है लेकिन एक महीने पुरानी हो चुकी इस फिल्म का दर्शक जरूरत से ज्यादा लुफ्त उठा चुके हैं।

ऐसे में ब्रदर्स उनके लिए एक जरूरी बदलाव है मनोरंजन के लिहाज से। अब देखना ये है कि आखिर कितनी बड़ी फिल्म साबित होती है ब्रदर्स बाक्स आफिस पर।

ये भी पढ़ें- ये हैं 5 ऑनस्क्रीन भाईयों की जोड़ी

'बाहुबली' और 'बजरंगी भाईजान' पीछे है खिलाड़ी कुमार की 'ब्रदर्स' से

Latest Bollywood News