नई दिल्ली: सिद्धार्थ मलहोत्रा और अक्षय कुमार की फिल्म ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर ने पहले ही लोगों में तहलका मचा दिया था। साथ ही लोग इसे देखने के लिए काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय और सिद्धार्थ दोनों भाईयों की भूमिका में नजर आएंगे लेकिन जैसे भाई अब तक हम बड़े पर्दे पर देखते आए हैं उससे बिल्कुल अलग। यहां ये दोनों एक-दूसरे को प्यार करते हुए नहीं बल्कि एक रिंग में एक-दूसरे का खून बहाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में इन दोनों के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका हैं।
अक्षय और सिद्धर्थ से पहले भी कई सितारें पर्दे पर भाई के रूप में नजर आ चुके हैं और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद भी किया है। आइए जानते हैं उन ऑन स्क्रीन ब्रदर्स के बारें में।