1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय की 'ब्रदर्स' ने 'बाहुबली' और 'बजरंगी भाईजान' को छोड़ा पीछे

अक्षय की 'ब्रदर्स' ने 'बाहुबली' और 'बजरंगी भाईजान' को छोड़ा पीछे

 Published : Jul 28, 2015 04:23 pm IST,  Updated : Aug 14, 2015 06:57 pm IST

मुंबई: अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा  के अभिनय से सजीं  फिल्म 'ब्रदर्स' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है लेकिन रिलीज से पहले ही ये एक धमाका कर चुकी है। करण मल्होत्रा द्वारा

ब्रदर्स ने पछाड़ा...- India TV Hindi
ब्रदर्स ने पछाड़ा बाहुबली और बजरंगी भाईजान को

मुंबई: अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा  के अभिनय से सजीं  फिल्म 'ब्रदर्स' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है लेकिन रिलीज से पहले ही ये एक धमाका कर चुकी है।

करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा ने हाल ही में रिलीज हुई साल की दो बड़ी ब्लाकबस्टर को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, हम बात कर रहे है दक्षिण भारत की फिल्म "बाहुबली" और सलमान खान की "बजरंगी भाईजान" जिसको यूट्यूब पर 'ब्रदर्स' ने पीछे छोड़ दिया है।

'ब्रदर्स' का ट्रेलर यूट्यूब पर अब तक 85 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वही बाहुबली और बजरंगी भाईजान इससे काफी पीछे है।

india tv

बाहुबली के लिए लोगों में इतनी ज्यादा उत्सुकता देखी गई थी कि फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले ही सिनेमा घरों में रात से ही उसका शो शुरू कर दिया गया था। लेकिन फिर भी फिल्म का ट्रेलर अब तक सिर्फ 57 लाख बार ही देखा गया है।

india tv

वहीं दबंग खान की बजरंगी भाईजान जो बॉक्स आफिस पर 311 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है, इसके ट्रेलर को अब तक 52 लाख बार ही देखा गया है।

अगली स्लाइड में जानिए फिल्म का बॉक्स आफिस पर क्या रहेगा हाल-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन