A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्‍स ऑफिस पर किंग खान का धमाका: ‘दिलवाले’ ने 3 सप्‍ताह में 338.75 करोड़ की शानदार कमाई की

बॉक्‍स ऑफिस पर किंग खान का धमाका: ‘दिलवाले’ ने 3 सप्‍ताह में 338.75 करोड़ की शानदार कमाई की

शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सुपरहिट रही है। भारत में दिलवाले भले ही बाजीराव मस्तानी से कमाई के मामले में दो कदम पीछे नजर आ रही हो।

dilwale

टोटल कमाई के मामलें में टॉप 10 में शामिल

फिल्‍म ट्रेंड एनालिस्‍ट,डिस्‍ट्रीब्‍यूटरर्स और समीक्षकों के अनुसार फिल्‍म को कुल व्‍यापर 350 करोड़ का आकड़ा टच कर चुका है और कमाई के लिहाज से दिलवाले बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्‍मों की सूची में शामिल हो गई है। इस सूची में आमिर खान की पीके 792 करोड़ की कमाई के साथ टॉप पर है,हालांकि ‘दिलवाले’ की सफलता के साथ कुल कमाई के मामले में टॉप 10 फिल्‍मों शाहरुख की तीन फिल्‍में शामिल हो गई हैं। इससे पहले चेन्‍नई एक्‍सप्रेस (422 करोड़) और हैप्‍पी न्‍यूईयर (385 करोड़) इस सूची में पहले से ही हैं। हालांकि ‘बॉजीराव-मस्‍तानी’ भी 324* करोड़ की टोटल कमाई अभी तक कर चुकी है और बहुत जल्‍द वह भी टॉप 10 फिल्‍मों की सूची में शामिल हो जाएगी। अब इस रेस में आगे कौन रहेगा यह तो आनेवाले दिनों में पता चलेगा।

Latest Bollywood News