नई दिल्ली:- शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सुपरहिट रही है। भारत में ‘दिलवाले’ भले ही ‘बाजीराव मस्तानी’ से कमाई के मामले में दो कदम पीछे नजर आ रही हो, लेकिन ओवरसीज मार्केट के कलेक्शन को जोड़ने के बाद यह टोटल कमाई के लिहाज से फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। रेड चिलीज एंटरटेंनमेंट के एक बयान के अनुसार फिल्म अभी तक कुल 338.75 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है जिसमें भारत से फिल्म ने 187.75 करोड़ रुपए का व्यापार किया है।
इसे भी पढ़े:- दिलवाले का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
हालांकि फिल्म ट्रेड एनालिस्ट और एक्सपर्ट के अनुसार फिल्म टोटल कमाई के मामलें में टॉप 10 ग्रोसर फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। फिल्म वेबसाइट ‘कोईमोई डॉट कॉम’ के अनुसार ‘दिलवाले’ अभी तक 357 करोड़ रुपए की टोटल कमाई के साथ टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। वहीं ‘दिलवाले’ के साथ रिलीज हुई फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ भी 324 करोड़ रुपए की कुल कमाई के साथ जल्द ही टॉप 10 फिल्मों की सूची में शामिल हो जाएगी।
ओवरसीज में कमाई के मामले में साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनीं
ओवरसीज मार्केट में शाहरुख खान का दबदबा रहा है और एक बार फिर ओवरसीज मार्केट में शाहरुख का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है। दिलवाले अभी तक ओवरसीज में बॉक्स ऑफिस पर 152.50 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। रिकार्ड के लिहाज से बॉलीवुड की यह दूसरी फिल्म बन गई है जिसने ओवरसीज में बॉक्स ऑफिस पर इतनी दमदार सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है कि साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ ने ओवरसीज मार्केट में शानदार सफलता दर्ज करते हुए टोटल 193.39 करोड़ का बिजनेस किया था।
Latest Bollywood News