क्या शाहरुख अपना रिकार्ड तोड़ पाएंगे
टोटल कमाई के मामले में शाहरुख खान का मुकाबला फिलहाल खुद की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से हैं, यह देखने वाली बात होगी की दिलवाले टोटल कमाई के मामले में शाहरुख और दीपिका पादुकोण के अभिनय से सजीं चेन्नई एक्सप्रेस के 422 करोड़ के बिजनेस से आगे निकल पाती है या नहीं। 500 करोड़ का आकड़ा फिलहाल फिल्म के लिए काफी दूर नजर आता है,हालांकि ओवरसीज सेंटर में अगर कुछ और देशों में फिल्म को रिलीज किया जाता है तो ऐसा संभव है। भारत में अगले सप्ताह वजीर और अन्य बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है जिसके चलते दिलवाले और बॉजीराव मस्तानी दोनों की कमाई पर असर पड़ना संभव है।
Latest Bollywood News