1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलवाले का बॉक्‍स ऑफिस पर धमाका, 100 करोड़ के क्‍लब में हुई शामिल

दिलवाले का बॉक्‍स ऑफिस पर धमाका, 100 करोड़ के क्‍लब में हुई शामिल

 Published : Dec 25, 2015 07:50 pm IST,  Updated : Dec 25, 2015 07:50 pm IST

मुंबई: शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी से सजी रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्‍म दिलवाले बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो गई है। बाजीराव-मस्‍तानी

Dilwale of Shahrukh, Kajol enters 100 crore club- India TV Hindi
Dilwale of Shahrukh, Kajol enters 100 crore club

मुंबई: शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी से सजी रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्‍म दिलवाले बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो गई है। बाजीराव-मस्‍तानी के साथ 18 दिसंबर को रिलीज हुई दिलवाले अभी तक 102* करोड़ की कमाई करते हुए साल की टॉप 10 फिल्‍मों में शामिल हो गई है।

दिल्‍वाले: 2015 में 100 करोड़ क्‍लब में शामिल होने वाली पांचवी फिल्‍म

दिलवाले कमाई के मामले में न केवल साल की टॉप 10 फिल्‍मों में शामिल हो गई है, बल्कि यह इस साल की उन पांच प्रमुख फिल्‍मों में शामिल हो गई है जिन्‍होंने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। 100 करोड़ के क्‍लब में इस साल शाहरुख की यह पहली फिल्‍म है। सलमान की दो फिल्‍में इस क्‍लब की सदस्‍य बनी हैं और कमाई के मामले में 2015 में सलमान खान सबसे आगे चल रहे हैं।

2015: टॉप 5 फिल्‍में जो 100 करोड़ क्‍लब से जुड़ी

बजरंगी भाईजान: 320.20 करोड़

प्रेम रतन धन पायो: 210 करोड़

तुनु वेड़स मनु रिटर्न्‍स: 152 करोड़

एबीसीडी: 107 करोड़

दिलवाले : 102* करोड़

वरुण धवन की दूसरी फिल्‍म 100 करोड़ के क्‍लब में

दिलवाले का 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल होना बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता वरुण धवन के लिए भी खासा मायने रखता है, क्‍योंकि इस साल यह उनकी दूसरी ऐसी फिल्‍म है, जो 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई है। इससे पहले एबीसीडी: एनी बडी केन डांस टू 107 करोड़ की कमाई के साथ 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन