1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलवाले का बॉक्‍स ऑफिस पर धमाका, 100 करोड़ के क्‍लब में हुई शामिल

दिलवाले का बॉक्‍स ऑफिस पर धमाका, 100 करोड़ के क्‍लब में हुई शामिल

 Published : Dec 25, 2015 07:50 pm IST,  Updated : Dec 25, 2015 07:50 pm IST

मुंबई: शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी से सजी रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्‍म दिलवाले बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो गई है। बाजीराव-मस्‍तानी

Shahrukh and Kojol chemistry creates another magic - Dilwale
Shahrukh and Kojol chemistry creates another magic - Dilwale

आखिर कितनी बड़ी हिट साबित होगी दिलवाले

ट्रेंड एनालिस्‍ट और फिल्‍म विशेषज्ञ इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि शाहरुख की फिल्‍म दिलवाले कितनी बड़ी हिट साबित होती है। बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित होने के लिए दिलवाले को कम से कम 150 करोड़ से अधिक की कमाई करनी होगी।

दिलवाले और बाजीराव मस्‍तानी ने संयुक्‍त रूप से बॉक्‍स ऑफिस पर मचाया धमाला

दिलवाले और बॉजीराव मस्‍तानी का एक साथ रिलीज होना साल की सबसे बड़ी टक्‍कर बताया जा रहा था और इस बात के कयास भी लगाए जा रहे थे कि कहीं एक फिल्‍म दूसरी फिल्‍म का बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से नुकसान ना कर दे। लेकिन पहले सप्‍ताह में दोनों ही फिल्‍मों को दर्शकों का जबरदस्‍त प्‍यार मिला और दोनों फिल्‍मों ने संयुक्‍त रूप से पहले वीकएंड में 110 करोड़ की कमाई कर बॉक्‍स ऑफिस पर नया रिकार्ड बनाते हुए धूम 3 (107 करोड़ पहला वीकएंड) का रिकार्ड तोड़ दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन